Tamil Nadu CM Vijay: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय (C. Joseph Vijay) सोमवार को कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित पुस्तक के औपचारिक विमोचन समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का दौरा कर सकते हैं।
'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' के विमोचन में हो सकते हैं शामिल
पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री विजय सोनिया गांधी के संस्मरण (Memoir) 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' (Belonging: A Journey of Love) के विमोचन कार्यक्रम में शिरकत कर सकते हैं। राजनीतिक हलकों में इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है।
मेकेदातु बांध विवाद की पृष्ठभूमि में दौरा
मुख्यमंत्री विजय का यह दिल्ली दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब पड़ोसी राज्य कर्नाटक ने एक बार फिर मेकेदातु में संतुलन जलाशय बनाने के अपने अधिकार को दोहराया है, जिसे लेकर तमिलनाडु में राजनीतिक सरगर्मी तेज है। इससे पहले मुख्यमंत्री विजय जून महीने में नीति आयोग की बैठक में हिस्सा लेने दिल्ली आए थे, उस दौरान उन्होंने सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से भी मुलाकात की थी।
