बॉलीवुड

Tiger Shroff फायरिंग के बाद बॉलीवुड में 2 A-Listers को मिली Y-Plus सिक्योरिटी, बिश्नोई गैंग का खतरा

Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ के फायरिंग मामले के बाद मुंबई ने इंडस्ट्री के 2 बड़े एक्टर्स की सुरक्षा अब बढ़ाकर अब Y-Plus की गई है। हालांकि इन 1 एक्टर्स के नाम सामने नहीं आए हैं।

Image

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस (Pic Credit: Instagram)

Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड में एक बार फिर सितारों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्टूबर को हुई फायरिंग की घटना के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। इस घटना के बाद पुलिस ने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई बड़े सितारों की सुरक्षा और कड़ी कर दी है। ऐसे में अब जो खबर सामने आई है उसके मुताबिक बॉलीवुड के कम से कम दो बड़े A-List एक्टर्स की सुरक्षा को बढ़ाकर Y-Plus कैटेगरी में कर दिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस सूत्रों ने बताया है कि एक अभिनेता की सुरक्षा X कैटेगरी से बढ़ाकर Y-Plus की गई है जबकि दूसरे अभिनेता को पहले Y कैटेगरी की सुरक्षा मिल रही थी, जिसे अब Y-Plus में अपग्रेड कर दिया गया है। हालांकि ऑपरेशनल और सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पुलिस ने दोनों अभिनेताओं के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Nandish Sandhu ने गर्लफ्रेंड Kavita Banerjee संग रचाई शादी, बंगाली रीति-रिवाजों में लिए सात फेरे)

क्या होती है Y-Plus सिक्योरिटी?

Y-Plus सिक्योरिटी देश में दी जाने वाली महत्वपूर्ण सुरक्षा श्रेणियों में से एक है। इस सुरक्षा व्यवस्था के तहत संबंधित व्यक्ति की सुरक्षा के लिए लगभग 11 सुरक्षाकर्मी लगाए जा सकते हैं। इसमें कमांडो, पुलिसकर्मी, एस्कॉर्ट वाहन और आवास पर सुरक्षा व्यवस्था शामिल हो सकती है। इसका मकसद किसी भी संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए संबंधित व्यक्ति को घर से लेकर सार्वजनिक कार्यक्रमों तक सुरक्षा उपलब्ध कराना है। हालांकि सुरक्षाकर्मियों की वास्तविक संख्या और तैनाती खतरे के आकलन तथा सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

पब्लिक इवेंट्स में भी बढ़ाई जा रही है सुरक्षा

पुलिस की नजर सिर्फ बॉलीवुड सितारों के घरों तक सीमित नहीं है। फैन मीट, फिल्म प्रमोशन, इवेंट और सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है। कुछ सितारों को सार्वजनिक कार्यक्रमों में अतिरिक्त सुरक्षा दी जा रही है। इसमें वर्दीधारी पुलिसकर्मियों के साथ सादे कपड़ों में तैनात सुरक्षाकर्मी भी शामिल हो सकते हैं। जरूरत के हिसाब से सुरक्षा का स्तर बढ़ाया जा रहा है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Diljit Dosanjh ने धमकियों और पाबंदियों के बीच इंदौर में मचाया धमाल, बोले 'किसी के बाप का हिंदुस्तान...')

सिर्फ बॉलीवुड एक्टर्स ही नहीं, परिवारों की सुरक्षा पर भी नजर

मुंबई पुलिस की सुरक्षा समीक्षा का दायरा केवल उन अभिनेताओं तक सीमित नहीं है, जिन्हें सीधे तौर पर धमकी मिली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐसे सितारों के परिवार और करीबी लोगों की सुरक्षा का भी आकलन किया जा रहा है, जिनका नाम कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर रहे लोगों से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि कुछ बॉलीवुड हस्तियों के परिवार के सदस्यों और करीबियों को X-कैटेगरी की सुरक्षा भी उपलब्ध कराई गई है। पुलिस संभावित जोखिम को देखते हुए हर मामले का अलग-अलग आकलन कर रही है।

बिश्नोई गैंग के खतरे के बीच बॉलीवुड में बढ़ी चिंता

पिछले कुछ समय से बॉलीवुड और संगठित अपराध से जुड़े धमकी के मामलों ने फिल्म इंडस्ट्री की चिंता बढ़ाई है। ऐसे में टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतना चाहतीं। फिलहाल पुलिस की ओर से Y-Plus सुरक्षा पाने वाले दोनों A-List एक्टर्स के नामों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। आने वाले दिनों में सुरक्षा समीक्षा के बाद कुछ और बॉलीवुड हस्तियों की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव देखने को मिल सकता है।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article