बॉलीवुड

Pralay: Ranveer Singh का 1st लुक हुआ लीक, सेट से आउट हुईं Exclusive PICS

अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी नई फिल्म प्रलय में बिजी हैं। इस फिल्म के सेट से उनकी ताजा तस्वीरें लीक हो चुकी हैं। इन तस्वीरों की वजह से रणवीर का लुक भी रिवील हो गया है।

Image

Pralay: रणवीर सिंह का 1st लुक हुआ लीक, सेट से आउट हुईं Exclusive PICS

KEY HIGHLIGHTS
  • फिल्म प्रलय में व्यस्त हैं रणवीर सिंह
  • प्रलय के सेट से लीक हुईं पिक्स
  • रिवील हो गया रणवीर सिंह का लुक

धुरंधर और धुरंधर 2 जैसी सुपरहिट फिल्में देने के बाद रणवीर सिंह अपने नए प्रोजेक्ट में बिजी हो चुके हैं, जिसे डायरेक्टर जय मेहता बना रहे हैं। सुनने में आ रहा है कि ये एक जॉम्बी थ्रिलर है, जिसका टाइटल प्रलय है। इस फिल्म के साथ रणवीर सिंह एक निर्माता के तौर पर भी इंडस्ट्री में कदम रख रहे हैं। पिछले कई दिनों से फिल्म प्रलय की शूटिंग चल रही है, जिस कारण रणवीर सिंह के फैंस इसको लेकर एक्साइटेड हैं। अगर आपको भी रणवीर सिंह की प्रलय का इंतजार है तो हमारे पास आपके लिए एक खुशखबरी है और वो ये कि मूवी के सेट से रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक लीक हो चुका है। ये भी पढ़ें: IFFI Goa 2026 में छाएंगी ‘धुरंधर’ और ‘कांतारा चैप्टर 1’, इंडियन पैनोरमा की पूरी लिस्ट आई सामने

TimesNow NavBharat के हाथ लगीं Pralay मूवी सेट की EXCLUSIVE PICS

असल में रणवीर सिंह अपनी नई मूवी प्रलय की शूटिंग कर रहे थे, तब हमारे फोटोग्राफर ने उन्हें अपने कैमरे में कैद किया। जो तस्वीरें हमारे हाथ लगी हैं उनमें रणवीर सिंह लम्बे बालों में दिखाई दे रहे हैं और उनका चेहरा एक मफलर से छुपा हुआ है। इसके साथ-साथ रणवीर सिंह ने ब्राउन रंग की एक जैकेट भी पहन रखी है। आप ये फोटोज नीचे देख सकते हैं... ये भी पढ़ें: Tiger Shroff फायरिंग के बाद बॉलीवुड में 2 A-Listers को मिली Y-Plus सिक्योरिटी, बिश्नोई गैंग का खतरा

Kalyani Priyadarshan हैं Ranveer Singh की हीरोइन

रणवीर सिंह की अपकमिंग मूवी प्रलय इस वक्त चारों ओर चर्चा में है। इस फिल्म की कास्टिंग के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन इतना जरूर पता चल चुका है कि इसमें रणवीर के साथ कोई बॉलीवुड की हीरोइन दिखाई नहीं देगी। डायरेक्टर प्रियदर्शन की बेटी कल्याणी प्रियदर्शन, रणवीर सिंह के साथ इस मूवी में दिखाई देंगी। प्रलय की शूटिंग की बात करें तो मेकर्स इसे मुंबई की लाइव लोकेशन्स पर शूट कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि ये फिल्म आम जनजीवन के आसपास गढ़ी जा रही है, जिस कारण मेकर्स लगातार इसे लाइव लोकेशन्स पर शूट कर रहे हैं। वैसे आप धुरंधर सीरीज के बाद रणवीर की प्रलय देखने के लिए कितने एक्साइटेड हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article