ऑटो न्यूज़

Toyota Innova Hycross Facelift 25 नवंबर को होगी लॉन्च, टीजर में दिखी खास झलक

टोयोटा अपने भारतीय ग्राहकों के लिए Innova Hycross का नया फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर नई Innova Hycross को टीज किया है।

Image

Toyota Innova Hycross Facelift हुई टीज

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (Toyota Kirloskar Motor) अपनी लोकप्रिय एमपीवी Innova Hycross का नया फेसलिफ्ट मॉडल भारतीय बाजार में पेश करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने इसकी पहली टीजर इमेज जारी कर दी है। नई Innova Hycross Facelift को 25 नवंबर 2026 को लॉन्च किया जाएगा। इस बार गाड़ी के एक्सटीरियर और इंटीरियर में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा, इसमें फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक से लैस स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन मिलने की भी उम्मीद है।

नया होगा एक्सटीरियर डिजाइन

जारी किए गए टीजर में नई हेडलाइट्स और एलईडी डीआरएल की झलक दिखाई गई है। इनका डिजाइन Toyota Taisor से मिलता-जुलता नजर आता है। इसके अलावा, फेसलिफ्ट मॉडल में नई स्लैटेड फ्रंट ग्रिल, अपडेटेड फ्रंट और रियर बंपर, नए डिजाइन के अलॉय व्हील और बदली हुई एलईडी टेललाइट्स मिलने की संभावना है।

Toyota Innova Hycross Facelift

Toyota Innova Hycross Facelift जल्द होगी लॉन्च

हालांकि, मौजूदा मॉडल के कुछ डिजाइन एलिमेंट्स बरकरार रह सकते हैं। इनमें स्क्वायर शेप व्हील आर्च, क्रोम डोर हैंडल, टर्न इंडिकेटर वाले डुअल-टोन ओआरवीएम, शार्क फिन एंटीना और रूफ माउंटेड स्पॉयलर शामिल हैं।

नहीं बदलेंगे डायमेंशन

नई Toyota Innova Hycross के आकार में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। इसकी लंबाई 4,755mm, चौड़ाई 1,845mm और ऊंचाई 1,795mm रह सकती है। वहीं, इसका व्हीलबेस 2,850mm होगा। इसमें 185mm का ग्राउंड क्लीयरेंस और तीनों रो इस्तेमाल करने पर 300 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा।

मिलेगा बड़ा टचस्क्रीन सिस्टम

गाड़ी के केबिन में भी कुछ नए अपडेट देखने को मिल सकते हैं। भारत में आने वाले मॉडल में इंडोनेशिया में पेश की गई Kijang Innova Zenix फेसलिफ्ट जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है। इसमें मौजूदा सिस्टम की जगह 12.3 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और नया 7 इंच का TFT MID दिया जा सकता है। इसके अलावा, नई सीट अपहोल्स्ट्री और इंटीरियर ट्रिम्स भी शामिल हो सकते हैं।

फ्लेक्स-फ्यूल इंजन की मिलेगी सुविधा

मैकेनिकल तौर पर इसमें मौजूदा 2.0 लीटर, चार सिलेंडर पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन बरकरार रहने की उम्मीद है। हालांकि, इसे फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक के अनुरूप अपडेट किया जा सकता है, जिससे यह अधिक एथेनॉल मिश्रण वाले ईंधन पर भी चल सकेगा। ट्रांसमिशन के लिए CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलने की संभावना है।

कितनी बढ़ सकती है कीमत?

नए फीचर्स और डिजाइन अपडेट के बावजूद इसकी कीमत में मामूली बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। फिलहाल Innova Hycross के पेट्रोल वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 19.53 लाख से 21.12 लाख रुपये है। वहीं, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट 26.76 लाख से 32.95 लाख रुपये की कीमत पर उपलब्ध हैं। नई कीमतों और फीचर्स की आधिकारिक जानकारी लॉन्च के समय सामने आएगी।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article