क्रिकेट

VIDEO: वेल्स के राजकुमार-राजकुमारी मुंबई पहुंचे, सचिन तेंदुलकर के साथ खेला गली क्रिकेट

Sachin Tendulkar Plays Gully Cricket With Prince And Princess Of Wales: मुंबई की सड़कों में ये नजारा शायद ही पहले कभी देखा गया जब वेल्स के राजकुमार विलियम और राजकुमारी केट महान पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के साथ गली क्रिकेट का लुत्फ उठाते नजर आए।

Image

सचिन तेंदुलकर ने वेल्स के राजकुमार और राजकुमारी के साथ मुंबई में खेला गली क्रिकेट (ANI/X)

प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट इस समय तीन दिवसीय मुंबई दौरे पर हैं। आज जब वो वहां पहुंचे तो उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के महान पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से मुलाकात की। तीनों कुछ देर तक मुंबई की गलियों में घूमकर बातचीत करते नजर आए और उसके बाद उन्होंने गली क्रिकेट का भी लुत्फ उठाया।

वेल्स के राजकुमार और राजकुमारी मुंबई के बेलार्ड स्टेट पहुंचे जहां उन्होंने सचिन तेंदुलकर सहित कई लोगों ने सड़क पर ही बातचीत की। राजकुमार और राजकुमारी भारत में 2026 अर्थशॉट प्राइज (2026 Earthshot Prize) के सिलसिले में आए हैं। ये पुरस्कार उन पांच विजेताओं को मिलेगा जिन्होंने पर्यावरण की चुनौतियों से निपटने के लिए सराहनीय कदम उठाए हैं या फिर किसी ऐसी चीज का आविष्कार किया हो जो पर्यावरण को बेहतर करने में मदद करे।

सचिन तेंदुलकर के साथ खेला गली क्रिकेट

अपने इस मुंबई दौरे की शुरुआत प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट ने सचिन तेंदुलकर के साथ मुलाकात करके की। इस दौरान वे मुंबई के बेलार्ड स्टेट में छोटे बच्चों के बीच पहुंचे, उनसे बातचीत की और गली क्रिकेट का आनंद भी लिया। यहां देखिए उन पलों के कुछ वीडियो..

सचिन तेंदुलकर ने एक दिन पहले ही 15 नवंबर को अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट डेब्यू की सालगिरह बनाई थी। सचिन ने 15 नवंबर 1989 में पाकिस्तान के कराची में टेस्ट मैच के जरिए अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का आगाज किया था।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article