Agniveer Registration 2027: 12वीं पास कर यदि आप भी आर्मी में जाने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए काम की (Agniveer Recruitment 2027) खबर है। भारतीय सेना ने आर्मी रिक्रूटमेंट (अग्निवीर) 2027 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू करने की घोषणा कर दी है। यहां आवेदन के लिए लिंक 13 फरवरी को एक्टिव किया जाएगा। यहां 1 अप्रैल, 2026 तक खुले रहेंगे। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। इस बात की जानकारी डिपार्टमेंट ऑप इनफॉर्मेशन एंड पब्लिक रिलेशन गवर्नर ऑफ नागालैंड ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह नागालैंड के अभ्यर्थियों के लिए है।
Agniveer Recruitment 2027 Exam: कब होगी अग्निवीर भर्ती 2027 परीक्षा
बता दें अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा (CEE) संभावित रूप से 1 जून से 15 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के तहत अग्निवीर ट्रेड्समैन और अन्य अधिसूचित ट्रेडों के लिए उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे।
Agniveer Recruitment 2027 In Nagaland: Check Here
अधिकतम आयु सीमा बढ़ी
इस बार भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा बढ़ाकर 22 वर्ष कर दी गई है। इसमें 1 जुलाई 2005 से 1 जुलाई 2009 के बीच जन्म लेने वाले उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं। योग्य अभ्यर्थी निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करने पर एक से अधिक श्रेणियों के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Maths Puzzle दिमाग घुमा देने वाला गणित का सवाल
एनसीसी सर्टिफिकेट व आईटीआई वालों को प्राथमिकता
यहां भर्ती में एनसीसी सर्टिफिकेट, आईटीआई या डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा पिछले दो वर्षों में अलग-अलग स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं में उपलब्धि हासिल करने वाले अभ्यर्थियों को भी इसका लाभ मिल सकता है। सेवारत सैन्यकर्मियों, पूर्व सैनिकों और युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की विधवाओं के दो बच्चों (बेटे या बेटी) को भी निर्धारित नियमों के तहत बोनस अंक दिए जाएंगे।
