बॉलीवुड

Amitabh Bachchan के क्रिप्टिक पोस्ट ने फैन्स को किया हैरान, इंटरनेट पर मची हलचल

Amitabh Bachchan's New Post: बॉलीवुड इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने हाल ही में एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसे देखकर फैन्स भी हैरान रह गए हैं।

Image

अमिताभ बच्चन का नया पोस्ट हुआ वायरल (Pic Credit: Instagram)

Amitabh Bachchan's New Post: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इंटरनेट की दुनिया में काफी एक्टिव रहते हैं। बिग बी को अक्सर अपने फैन्स के साथ सोशल मीडिया पर अपने विचार शेयर करते हुए देखा गया है। इतना ही नहीं उनका हर पोस्ट चर्चा में रहता है। 15 नवंबर की रात भी अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स अकाउंट पर एक ऐसा ही पोस्ट शेयर किया, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। फैन्स के बीच इस पोस्ट को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Tiger Shroff फायरिंग के बाद बॉलीवुड में 2 A-Listers को मिली Y-Plus सिक्योरिटी, बिश्नोई गैंग का खतरा)

अमिताभ बच्चन का पोस्ट हुआ वायरल

हाल ही में अमिताभ बच्चन ने देर रात अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'बच गए।' फैंस सोचने लगे कि आखिर अमिताभ बच्चन ने यह बात किसके लिए और किस वजह से कही है। इस पोस्ट के बाद अमिताभ बच्चन के फैन्स लगातार उनसे पूछ रहे हैं आखिर ऐसा क्या हुआ? जो आपने यह पोस्ट किया। हालांकि अमिताभ बच्चन ने इस पोस्ट पर अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan नहीं हैं 'जलसा' के असली मालिक !! जेठानी रामोला ने 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती)

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कुछ दिनों पहले ही अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित 'जलसा' बंगले को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इस धमकी के बाद भी 15 नवंबर यानी रविवार को हर बार की तरह बिग बी अपने चाहने वालों से मिले। खास बात यह रही कि अमिताभ बच्चन बुलेटप्रूफ ग्लास की सुरक्षा के बिना फैंस के सामने आए और हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। अमिताभ बच्चन का रविवार को फैंस से मिलने का यह अंदाज काफी चर्चा में रहा है। अभिषेक की यह मौजूदगी भी फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गई। पिता और बेटे को एक साथ देखकर वहां मौजूद प्रशंसकों का उत्साह और बढ़ गया।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article