टीवी मसाला

दीपिका कक्कड़ के 39वें जन्मदिन पर शोएब इब्राहिम ने लुटाया प्यार, बीवी के लिए लिखे ये अनमोल शब्द

Shoaib Ibrahim & Dipika Kakar: टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम अपनी पत्नी दीपिका कक्कड़ से कितना प्यार करते हैं आज तक किसी से छुपा नहीं। ऐसे में दीपिका के जन्मदिन पर शोएब इब्राहिम ने इमोशनल कर देने वाला पोस्ट शेयर किया है। इसी के दोनों की ये रोमांटिक तस्वीर में वायरल हो रही है।

Image

Shoaib Ibrahim & Dipika Kakar

Shoaib Ibrahim & Dipika Kakar: कल यानी 6 अगस्त को दीपिका कक्कड़ ने अपना 39वां जन्मदिन मनाया। इस खास दिन पर दीपिका को परिवार, टीवी स्टार्स और फैंस का जमकर प्यार मिला। दीपिका कक्कड़ के इस खास दिन पर फैंस ने इंस्टाग्राम एक्ट्रेस की तस्वीरों और वीडियो से भर डाला। आए दिन एक्ट्रेस अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। इसी के साथ टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम ने अपनी पत्नी दीपिका के जन्मदिन पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया जिसके कैप्शन पढ़कर कोई भी कपल का दीवाना होने से खुद को नहीं बचा पाएगा।

शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) लिखते हैं 'क्या कहूं मैं तुम्हें, तुम माँ हो, तुम बीवी हो, तुम मेरे घर की रोशनी हो। सबके साथ-साथ में, तुम मेरी हीरो हो। हैप्पी बर्थडे दीपी बस यही दुआ है अल्लाह जिंदगी लंबी करे..खुश रखने की जिम्मेदारी मेरी..लव यू।' शोएब ने अपनी और दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) की एक रोमांटिक तस्वीर भी शेयर कि जिसमें दोनों एक दूजे को प्यार भरी निगाहों से देख रहे हैं। दोनों के बीच प्यार देख फैंस ने शोएब के इस कैप्शन की जमकर तारीफ भी की। इस समय दोनों टीवी नहीं बल्कि यूट्यूब की दुनिया में छाए हुए हैं वो भी अपने वलॉग्स के जरिए।

काफी सालों से दीपिका कक्कड़ टीवी दुनिया से गायब चल रही है और अभी उनके कमबैक का कोई इरादा भी नहीं है। जैसा कि आपको मालूम है कि दीपिका कक्कड़ लिवर कैंसर की बीमारी से जूझ रही है। कुछ महीनों पहले ही सर्जरी कर दीपिका के लिवर से ट्यूमर निकाला गया था। फैंस दुआ कर रहे हैं कि दीपिका जल्द से जल्द ठीक हो और फिर छोटे परदे पर लौटें।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article