टीवी मसाला

पहलगाम हमले के बीच दिल्ली आए शोएब इब्राहिम ने दिया 'नए व्लॉग' का अपडेट, भड़के लोग बोले- शर्म आती है कि नहीं?

Shoaib Ibrahim Dipika Kakar Trolls For Giving Kashmir Vlog Update Amid Pahalgam Attack: टीवी के चर्चित कपल दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने पहलगाम हमले के बीच नए कश्मीर व्लॉग का अपडेट दिया है। उनकी इस बात को लेकर लोगों ने उन्हें लताड़ना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट कर ये भी पूछा कि आप लोगों को शर्म आती है कि नहीं।

Image

शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ हुए बुरी तरह ट्रोल

Shoaib Ibrahim Dipika Kakar Trolls For Giving Kashmir Vlog Update Amid Pahalgam Attack: जम्मू और कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में बीते दिन आतंकवादियों ने हमला कर दिया। पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों को अपना निशाना बनाया। हमले में कई लोगों के मरने और घायल होने की खबर सामने आई है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बीच दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपडेट दिया था कि वे लोग सुरक्षित हैं और सुबह ही कश्मीर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) ने बताया था कि वे दिल्ली सुरक्षित पहुंच चुके हैं। लेकिन अपडेट में शोएब इब्राहिम ने लिखा था, "नया व्लॉग जल्द ही आ रहा है।" अपनी इस लाइन के लिए शोएब इब्राहिम ट्रोल्स के निशाने पर आ गए।

शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) की पोस्ट देख सोशल मीडिया यूजर्स का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। उन्होंने 'नए व्लॉग' का अपडेट देने के लिए शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) को ट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। एक यूजर ने शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ पर तंज कसते हुए कहा, "नया व्लॉग जल्द ही आ रहा है' सच में? आपको आतंकी हमले के पीड़ितों के बारे में कुछ भी नहीं कहना है। इसमें भी सिर्फ व्लॉग की पड़ी है। उन लोगों पर धिक्कार है जो आपके चैनल को सब्सक्राइब करते हैं और आपको देखते हैं।"

शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) और दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) को फटकारने वाले यहीं नहीं रुके। एक यूजर ने लिखा, "वाह! आप लोगों को शर्म नहीं आती? 25 से ज्यादा हिंदू मारे गए हैं और आप लोगों का मैसेज केवल इस बारे में है कि आपका व्लॉग ज्लद आ रहा है। आतंकी देश को बढ़ावा देते रहें, उनके ड्रामा, खाने, संस्कृति और पूरे परिवार को, लेकिन कमाओ और रहो भारत में।" तीसरे यूजर ने लिखा, "आपके स्टेटस में लिखा है 'नया व्लॉग जल्द ही आ रहा है। सच में, मुझे ये देखकर उदासी हो रही है कि जो लोग मारे गए, उन्हें लेकर आपका कोई रिएक्शन नहीं है। मैं आप लोगों को कोविड-19 से देख रही हूं, लेकिन ये तरीका बहुत ही गलत था।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article