Shoaib Ibrahim-Dipika Kakar: टीवी कपल शोएब इब्राहीम और दीपिका कक्कड़ हाल ही में बेटे रुहान संग कश्मीर घूमने गए थे। अपने वेकेशन से शोएब और दीपिका ने कई मूमेंटस फैंस संग शेयर किए। अब कुछ समय पहले कश्मीर के पहलगाम नाम की जगह पर आतंकी हमला हुआ। इस हमले में 26 से ज्यादा लोगों की मृत्यु हुई जिसे पूरा देश से लेकर विदेश दहल गया। ऐसे में फैंस को चिंता को दीपिका और शोएब की चिंता हो रही थी क्यूंकी वो कश्मीर में मौजद थे। अब फैंस को अपने और परिवार की सेफ्टी को लेकर शोएब ने अपडेट दिया है।
टीवी एक्टर शोएब इब्राहीम (Shoaib Ibrahim) इंस्टाग्राम पर सिक्युरिटी अपडेट शेयर करते हुए लिखते हैं 'नमस्कार दोस्तों, आप सभी अपनी हमारे लिए चिंतित हैं। हम सब सुरक्षित हैं ठीक हैं। आज सुबह हम कश्मीर से निकले और सुरक्षित दिल्ली पहुंच गए हैं। आपकी चिंता के लिए धन्यवाद...।' शोएब के इस अपडेट को देख फैंस को राहत की सांस आई है। दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) और शोएब इब्राहीम कल ही सुरक्षित रूप से दिल्ली पहुंच गए थे।

Shoaib Ibrahim-Dipika Kakar (1)
