टीवी मसाला

Bade Acche Lagte Hain 4 Spoiler: भाग्यश्री के कमरें में छानबीन करेगा ऋषभ, कार्तिक को पटाकर करवाएगा पेपर साइन

Bade Acche Lagte Hain 4 Spoiler: आज रात के एपिसोड में बैक टू बैक ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलेंगे। क्योंकि ऋषभ एक बिजनेसमैन है और उसका सच जल्द ही सामने आने वाला है। शो में ऋषभ की सच्चाई जानने के लिए सभी बेताब हैं आइए आपको बताते हैं आज रात के एपिसोड में क्या होगा।

Image

Image Credit: Starplus

Bade Acche Lagte Hain 4 Spoiler: शिवांगी जोशी( Shivangi Joshi) -हर्षद चोपड़ा( Harshad Chopda) स्टार शो बड़े अच्छे लगते हैं सीजन 4 ( Bade Acche Lagte Hain 4) फैंस को खूब पसंद आ रहा है। शो की मजेदार कहानी सबका ध्यान अपनी तरफ खींचने का काम कर रही है। जिस तरह से कहानी में ट्विस्ट और टर्न की बारिश आ रही है वैसे ही फैंस ये जानने के लिए बेताब रहते हैं कि आगे क्या होगा। बीते एपिसोड में जहां आपने देखा कि ऋषभ कुछ सच्चाई छिपा रहा है। वह भाग्यश्री की मदद से अपनी मंजिल तक पहुंचना चाहता है। वहीं आज रात के एपिसोड में बैक टू बैक ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलेंगे। क्योंकि ऋषभ एक बिजनेसमैन है और उसका सच जल्द ही सामने आने वाला है। आइए आपको बताते हैं आज रात के एपिसोड में क्या होगा।

कार्तिक को टॉर्चर करेगा ऋषभ का भाई

शो की शुरुआत में दिखाया जाएगा कि ऋषभ का भाई भाग्यश्री के भाई कार्तिक को टॉर्चर करेगा। वह कार्तिक से लोन के पैसे माँगता है। लेकिन कार्तिक के पास पैसे नहीं है। लेकिन ऋषभ का भाई कहता है अपने पापा से प्रॉपर्टी छिन लो, वह कार्तिक को प्रॉपर्टी के पेपर देता है और कहता है कि इसपर साइन करवा लो।

बैचलर पार्टी में होगी लड़ाई

शो में आगे देखने को मिलेगा की ऋषभ मीनाक्षी के पति और घर के अन्य लड़कों के साथ बैचलर पार्टी करने जाता है। सभी लड़के दिल्ली के क्लब में पार्टी करते हैं। यहाँ पर कुछ लोगों की बहस ऋषभ से हो जाएगी और ऋषभ गुस्सा हो जाएगा। तभी कुछ लोग कहेंगे की हमने आपको कहीं देखा है। ऋषभ का फोटो एक मैगजीन में छपा होगा जिसमें ऋषभ आग लगा देगा। उसका सच सबके सामने आने ही वाला होगा कि वो मैगिजन जल जाएगी।

घर की करेगा छानबीन

ऋषभ भाग्यश्री के कमरें की छानबीन करेगा उसे भाग्यश्री के पर्सनल डॉक्युमेंट की चाबी चाहिए। वह भाग्य को पार्लर भेज देगा और पीछे से उसके कमरें में घुस जाएगा। दूसरी तरफ ऋषभ के पापा की देखभाल करने वाली डॉक्टर भाग्यश्री की भाभी की बहन निकलेगी। जो मीनाक्षी की शादी में आएगी। उसे देखकर ऋषभ का क्या हाल होगा यह देखना दिलचस्प होने वाला है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article