टीवी मसाला

Bade Acche Lagte Hain 4 Spoiler: ऋषभ के बाप की जान बचाएगी भाग्यश्री, बेटे की सच्चाई जानकर हैरान होगा विनायक

Bade Acche Lagte Hain 4 Spoiler: बड़े अच्छे लगते हैं सीजन 4 दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। शो की कहानी नए ट्विस्ट के साथ पेश हो रही है। भाग्यश्री और ऋषभ की लाइफ में जो ड्रामा चल रहा है उसे देखकर फैंस जानना चाहते हैं आगे क्या होगा।

Image

Image Source: X Sony Liv

Bade Acche Lagte Hain 4 Spoiler: शिवांगी जोशी( Shivangi Joshi ) और हर्षद चोपड़ा( Harshad Chopda) स्टार शो बड़े अच्छे लगते हैं सीजन 4 के साथ स्ट्रीम हो रहा है। शो की कहानी अपकमिंग एपिसोड के साथ और भी मजेदार होती जा रही है। इन दिनों शो का ट्रैक भी काफी मजेदार चल रहा है जिसे देखकर फैंस जानने के लिए बेताब रहते हैं कि आगे क्या होगा। पिछले एपिसोड में जहां आपने देखा की ऋषभ भाग्यश्री को बचा लेता है लेकिन दूसरी तरफ उसके पापा बीमार हो जाते हैं। आज रात देखने को मिलेगा कि भाग्यश्री ऋषभ का पीछा करेगी और उसके पापा के पास जा पहुंचेगी। यहाँ पढ़ें आज रात का स्पॉइलर

कार्तिक का सच आया सामने

भाग्यश्री के भाई कार्तिक का सच सामने आ गया है। विनायक और पदमा को पता चल गए है कि उसी ने घर को बेचा है। कार्तिक अपनी पत्नी को बताता है कि ये घर मेरी वजह से गया है। ये बात कार्तिक का छोटा भाई सुन लेगा। जिसके बाद घर में घमासान होगा। दोनों भाई एक-दूसरे की कॉलर पकड़ लेंगे और घर में जमकर हंगामा होगा।

ऋषभ का पीछा करेगी भाग्यश्री

ऋषभ के पापा की तबीयत खराब हो जाती है और उसके भाई का फोन आता है। तभी ऋषभ भागकर जेल जाता है। दूसरी तरफ भाग्यश्री को ऋषभ की चिंता होती है और वह उससे मिलना चाहती है। वह ऋषभ का पीछा करते-करते अस्पताल पहुँच जाएगी। जहां पर ऋषभ अपने पापा और भाई के साथ मौजूद होगा।

ऋषभ के पापा की बची जान

शो में आगे देखने को मिलेगा कि भाग्यश्री ऋषभ के पापा की जान बचाएगी और ऋषभ के पापा को खून देगी। हॉस्पिटल में भाग्यश्री ऋषभ के पापा की मदद करने के लिए उसे खून देगी। जब यह बात ऋषभ को पता चलेगी तो वह भाग्यश्री को अपना पापा का सच बता देगा। शो में यह सस्पेंस लगातार बना हुआ है कि ऋषभ के पापा कौन है और भाग्यश्री का इससे क्या रिश्ता है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article