Bade Acche Lagte Hain 4 Spoiler: टीवी शो बड़े अच्छे लगते हैं सीजन 4 इन दिनों छाया हुआ है। शो में मजेदार ट्विस्ट और टर्न्स आ रहे हैं जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। बात करें शो के लेटेस्ट ट्रैक की तो भाग्यश्री और ऋषभ नकली पति-पत्नी का किरदार कर रहे हैं। शो आज राज्य जबरदस्त होने वाला है क्योंकि ऋषभ न चाहते हुए भी भाग्यश्री के करीब आएगी और उसके दर्द को अपना बना लेगा। भाग्यश्री जल्द ही बड़ी मुसीबत में पड़ने वाली है जिसका कारण ऋषभ है ऐसे में दोनों की बान्डिंग
पेपर्स चोरी करने का इल्जाम
पिछले एपिसोड में आपने देखा ऋषभ पेपर्स चोरी कर लेता है। आज जब भाग्यश्री लॉकर में वह पेपर्स ढूंढेगी तो वहां कुछ नहीं मिलेगा। पेपर लेने आई लड़की भाग्यश्री पर चोरी का इल्जाम लगाएगी और पुलिस बुला लेगी। पुलिस भाग्यश्री से सवाल जवाब करेगी और उसे सच बताने के लिए कहेगी। लेकिन भाग्यश्री कहती है कि उसने चोरी नहीं की।
भाग्यश्री के परिवार को घर से निकाला
दूसरी तरफ चेन्नई में भाग्यश्री के घर पर कब्जा हो जाएगा और लोग मिलकर पूरे परिवार को घर से निकाल देंगे। वह घर अब बिक गया है जिसपर खुद अप्पा ने साइन किए थे। पूरे परिवार को जलील किया जाएगा और सभी मिलकर दिल्ली आ जाएंगे। दिल्ली में आकर अप्पा की तबीयत खराब हो जाती है और वह भाग्यश्री को फोन मिलाते हैं लेकिन भाग्यश्री फोन नहीं उठाती। तभी ऋषभ आएगा और अप्पा के लिए डॉक्टर बुलाएगा।
दूसरी तरफ ऋषभ भाग्यश्री का पुलिस के सामने साथ देगा और उसे चोरी के इल्जाम से बचाएगा। आगे शो में देखने को मिलेगा कि ऋषभ मन ही मन भाग्यश्री से प्यार का नाटक कर रहा है। अब जब भाग्यश्री का परिवार दोबारा से दिल्ली आ गया है तो दोनों को फिर से झूठे प्यार का नाटक करना पड़ेगा।
