Shehnaaz Gill Hospitalized: बिग बॉस फेम और बॉलीवुड अदाकारा शहनाज गिल को लेकर एक न्यूज सामने आई है, जिससे उनके फैंस टेंशन में आ गए हैं। अचानक से शहनाज गिल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि अभी तक इसकी वजह सामने नहीं आई है। बस एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें शहनाज गिल अस्पताल के बिस्तर पर लेटी दिखाई दे रही है। इस फोटो को देखकर फैंस परेशान हो गए हैं। आइए विस्तार से जानते है इस रिपोर्ट में...
शहनाज गिल हुई अस्पताल में भर्ती
दरअसल, शहनाज गिल के भाई शहबाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई है, जो कि इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इसमें शहनाज गिल अस्पताल के बिस्तर पर लेटी दिखाई दे रही है। इस फोटो को साझा करते हुए शहबाज ने 'गेट वेल सून' भी लिखा है। वहीं टेलीचक्कर ने भी अपने इंस्टा पर शहनाज गिल के बारे में जानकारी दी है। फैंस ये जानने के लिए बेकरार है कि आखिर क्यों शहनाज को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। वहीं सोशल मीडिया पर कई लोग एक एक्ट्रेस के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

pic credit- Shehbaz Gill instagram
सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं शहनाज गिल
बताते चलें कि शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। शहनाज गिल का पोस्ट इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाता है। मालूम हो कि शहनाज गिल ने बिग बॉस 16 में धमाल मचाया था। इस शो में ही उनकी मुलाकात सिद्धार्थ शुक्ला से हुई थी। इसके बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे। हालांकि फिर अचानक से सिद्धार्थ की मौत हो गई, जिससे शहनाज को तगड़ा झटका लगा था। बता दें कि शहनाज गिल ने सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था।
