Shehnaaz Gill New Car: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) से घर-घर मशहूर हिन शहनाज गिल आज एक बड़ा नाम बन गई हैं। पंजाब और टीवी दुनिया के बाद अब एक्ट्रेस बॉलीवुड की सुपरस्टार बन गई है। फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से शहनाज गिल ने बॉलीवुड दुनिया में कदम रखा था। इस बीच एक्ट्रेस ने एक लग्जरी गाड़ी खरीदी जिसकी जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी। शहनाज गिल ने अपने आप को एक महंगी गाड़ी गिफ्ट की जिसे उन्होंने जमकर फ्लॉन्ट किया। यहाँ जानिए गाड़ी का नाम और उसकी हैरान कर देने वाली कीमत के बारे में।
एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने अपने आप को मर्सिडीज जीएलएस गिफ्ट की है। नई गाड़ी के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए शहनाज ने लिखा 'सपनों से लेकर ड्राइववे तक, मेरी मेहनत के अब चार पहिये हैं। सच में धन्य महसूस कर रही हूं। वाहेगुरु तेरा शुक्रिया।' ऐसे में फैंस शहनाज को इस नई गाड़ी के लिए बधाई दे रहे हैं। तस्वीरों में शहनाज गिल ने व्हाइट टॉप और जींस पहनी है। सिर्फ यही नहीं शहनाज नई गाड़ी की पूजा करती हुई और खुश नजर आईं। शहनाज की नई गाड़ी का कलर ब्लैक है जो देखने में बहुत सुंदर है।
शहनाज ने मर्सिडीज जीएलएस खरीदी है जिसकी कीमत भारत में ₹1.34 करोड़ से ₹1.39 करोड़ तक के बीच में है। ये एक एसयूवी गाड़ी है। सेलेब्स जैसे हार्डी संधू, सोनम कपूर की बहन रिया और अन्य कलाकार शहनाज को बधाई दे रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो शहनाज जल्द ही पंजाबी फिल्म 'इक कुड़ी' में नजर आने वाली है।
