Shefali Jariwala Death Reason: अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जरीवाला( Shefali Jariwala) अब इस दुनिया में नहीं रही। 42 की उम्र में उन्होंने संसार को अलविदा कह दिया। शेफाली की मौत अचानक से हुई। जिसने हर किसी को हैरानी में डाल दिया। शेफाली दिखने में एकदम फिट और फाइन थी, वहीं वह अपनी सेहत पर पूरा ध्यान रखती थी। फिर ऐसा क्या हुआ कि उनकी जान चली गई, हर कोई यह जानना चाहता है। कुछ समय पहले मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि उन्हें कार्डिक अरेस्ट आया है। लेकिन, डॉक्टर्स की टीम ने इसकी कोई पुष्टि नहीं की। फॉरेंसिक टीम मौत के कारण पता लगा रही है। वहीं अब पुलिस की रिपोर्ट में नई जानकारी हाथ लगी है। अतुल सिंह की एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार पुलिस ने कुछ बातें बताई है।
लगातार खाती थी एंटी एजिंग दवाइयां
27 जून को घर में पूजा थी और शेफाली ने व्रत रखा था। इसके बावजूद उन्होंने अपनी एंटी एजिंग दवा को दोपहर इंजेक्ट किया था। एंटी एजिंग और विटामिन की दवा की सलाह उन्होंने 5-6 साल पहले एक डॉक्टर से ली थी जिसके बाद वह लगातार इसका सेवन कर रही थी।अभी तक की जांच में यह एक बड़ी वजह कार्डियक अरेस्ट होने की सामने आई है।
मौत से कुछ देर पहले क्या हुआ
रात करीब 10 से 11 बजे उनकी बॉडी अचानक से कांपने लगी और वो नीचे गिर गईं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल लेकर जाया गया।उस वक्त घर में शेफाली, उनके पति पराग और शेफाली की मां के अलावा कुछ अन्य लोग मौजूद थे।
मौके पर मिली ये दवाइयां
FSL की टीम ने शेफाली के घर से बहुत सी दवा की गोलियां को सीज किया है, जिसमें एंटी एजिंग वायल्स, विटामिन और गैस्टिक से जुड़ी गोलियां शामिल हैं।
पुलिस ने दर्ज किए बयान
अब तक इस मामले में 8 लोगों का बयान पुलिस ने दर्ज किया है।जिसमें परिवार के लोगों, नौकर और bellevue अस्पताल के डॉक्टर शामिल हैं।अब तक की जांच में किसी भी विवाद की बात सामने नहीं आई है
