Sambhavna Seth Pregnancy News: भोजपुरी इंडस्ट्री के बाद टीवी इंडस्ट्री में कदम रखने वाली एक्ट्रेस संभावना सेठ (Sambhavna Seth) की जिंदगी में खुशी ने दस्तक दे दी है। संभावना सेठ मां बनने वाली हैं और इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने दी। संभावना और अविनाश द्विवेदी (Avinash Dwivedi) सालों से बेबी प्लान करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन एक्ट्रेस ने कई बार मिसकैरेज का दर्द झेला। खुद संभावना ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया था और अब एक्ट्रेस की जिंदगी में बेबी आने वाला है। संभावना ने एक पोस्ट शेयर कर फैंस को गुड न्यूज दी और खास कैप्शन लिखकर हर किसी का दिल जीत लिया। (ये भी पढ़ें: KSBKBT 2: इस चॉकलेट बॉय को अंश का बेटा बनाना चाहती थीं Ekta Kapoor, शो में कैसे हुई Akashdeep Saigal की एंट्री?)
मां बनने वाली हैं संभावना सेठ
संभावना सेठ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस ने अपने पति अविनाश द्विवेदी के साथ मिलकर प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज दी। संभावना ने कुछ तस्वीरें शेयर कीं। पहली तस्वीर में संभावना अपने पति अविनाश के साथ एक न्यूज पेपर पकड़े खड़ी हैं, जिस पर लिखा है, 'वी आर प्रेग्नेंट।' दूसरी तस्वीर बच्चों के जूते की है। इसके बाद तीसरी तस्वीर में एक अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट लगाई है, जिसके साथ एक डॉगी भी है। इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'हम प्रेग्नेंट हैं। प्यार, उम्मीद और सरोगेसी के जरिए हमारी सबसे खूबसूरत कहानी अब साकार होने की राह पर है। उल्टी गिनती शुरू!' (ये भी पढ़ें: Laughter Chefs 3 में शादी करेंगे Tejasswi Prakash और Karan Kundrra? सेट से लीक हुआ तैयारियों का वीडियो)संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी को मिली खूब बधाई
संभावना सेठ का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गया। कपल की इस खुशी को खास बनाने के लिए सेलेब्स से लेकर फैंस तक ने उन्हें बधाई दी है। इनके इस पोस्ट पर भर-भरकर कमेंट आ रहे हैं। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने लिखा, 'बधाई हो। मैंने तुम्हें नवरात्रि में कहा था।' भारती सिंह ने बधाई हो के साथ स्माइल वाले ढेर सारे इमोजी लगाए हैं। गौहर खान ने लिखा, 'यह सबसे बड़ी खुशखबरी है। ईश्वर आपको इस यात्रा के हर कदम पर सुरक्षा और खुशी दें। आमीन।' इनके अलावा, भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे, देबीना बनर्जी, माही विज, गजराज राव, साकीब सलीम, चारू असोपा समेत कई स्टार्स ने कमेंट कर कपल को बधाई दी है।
sambhavna seth with husband (Photo credit- instagram)
