टीवी मसाला

असीम रियाज के फैन ने दी रुबिना दिलैक और अभिनव शुक्ला को धमकी, खुद को बताया लॉरेंस बिश्नोई का आदमी

Rubina Dilaik-Abhinav Shukla Received Death Threat: टीवी दुनिया के मशहूर कपल अभिनव शुक्ला और रुबिना दिलैक को हाल ही में जान से मारने की धमकी दी गई। असीम रियाज (Asim Riaz) संग हुई कंट्रोवर्सी के बाद एक फैन ने कपल को धमकी देते हुए खुद को लॉरेंस बिश्नोई का आदमी बताया।

Image

Rubina Dilaik-Abhinav Shukla Received Death Threat

Rubina Dilaik-Abhinav Shukla Received Death Threat: टीवी एक्टर असीम रियाज को उनके अग्रेशन की वजह से शो 'बैटलग्राउन्ड' से निकाल दिया गया। खबर थी कि शो के सेट पर पहले असीम की अभिषेक मल्हान संग झगड़ा हुआ जिसे सुलझाने के लिए रुबिना दोनों के बीच में आई। गुस्से में चूर असीम ने रुबिना संग भी बतमीजी करनी शुरू कर दी। बस फिर यही रवैया देख मेकर्स ने उन्हे बाहर का रास्ता दिखा दिया। ऐसे में रुबिना के पति अभिनव शुक्ला ने एक यूट्यूब वलॉग पर कमेन्ट करते हुए लिखा था कि ''इंजेक्शन से फूली हुई मांसपेशियां, बददिमाग और खराब एटीट्यूड फिटनेस का साइन नहीं होता है।" ऐसे में अब कुछ देर पहले अभिनव ने सभी को सूचना देते हुए बताया कि उन्हे और पत्नी रुबिना को जान से मारने की धमकी मिली है।

रुबिना दिलैक (Rubina Dilaik) और अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) को धमकी देते हुए असीम रियाज (Asim Riaz) के फैन ने मैसेज लिखा 'मैं लॉरेंस बिश्नोई का बंदा हो। तेरा एड्रेस पता है मेरा को। आ जाउ क्या गोली मारने के लिए। जैसे सलमान खान के घर पर आ कर गोली मारता था, वैसे ही तेरे घर आ कर गोली मारूंगा। Ak47 से तेरा और तेरे घर वाले, होम गार्ड के लोग फिर 15 लोग ले कर मुंबई पर तेरे घर। पता है तू कितने बजे काम पर होता है, शूटिंग पर तेरे को आखिरी चेतावनी दे रहा हूं। आसिम को गलत बोलने के लिए तेरा नाम न्यूज पर पहले आ जाएगा। ठीक है लॉरेंस बिश्नोई जिन्दाबाद। लॉरेंस बिश्नोई असीम के साथ हैं।'

इस स्क्रीनशॉट पर को शेयर करते हुए अभिनव ने पंजाब पुलिस को टैग किया। सिर्फ यही नहीं आधिकारिक तौर पर कानूनी कारवाई की भी मांग की। अभिनव ने ये भी लिखा कि ये सब सिर्फ एक शो के खिलाफ बोलने के लिए। आज ही असीम रियाज ने सफाई देते हुए कहा था कि उन्हे शो से निकाला नहीं गया बल्कि उन्होंने खुद छोड़ा।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article