टीवी मसाला

'Anupamaa' में एंट्री पर Romiit Raaj ने तोड़ी चुप्पी, Rupali Ganguly संग काम करने पर कही ये बात

Romiit Raaj Enter in Rupali Ganguly's Anupamaa: टेली टॉक इंडिया के साथ बातचीत करते हुए रोमित राज ने 'अनुपमा' वो इस शो का हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित हैं। अभिनेता शो के माध्यम से फैन्स को एंटरटेन करना चाहते हैं।

Image

'अनुपमा' में हुई रोमित की एंट्री (Pic Credit: Instagram)

Romiit Raaj Enter in Rupali Ganguly's Anupamaa: टीवी का पॉपुलर शो 'अनुपमा' (Anupamaa) लंबे समय से चर्चा में है। इस शो को और दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स ने अब लोकप्रिय एक्टर रोमित राज (Romiit Raaj) की एंट्री करा दी है। रोमित राज 'बातें कुछ अनकही सी' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' जैसे शोज का हिस्सा रहकर दर्शकों के बीच अपनी पहचान बना चुकी हैं। लंबे समय के बाद रोमित राज टीवी पर वापसी कर रहे हैं। रोमित के लिए 'अनुपमा' में शामिल होना सिर्फ एक नया प्रोजेक्ट नहीं है बल्कि यह उनके लिए अपने पसंदीदा निर्माता-निर्देशक राजन शाही के साथ दोबारा काम करने का मौका भी है। दोनों करीब 18 साल बाद साथ काम कर रहे हैं। रोमित राज ने टेली टॉक इंडिया से बार करते हुए शो मे अपनी एंट्री, किरदार और रुपाली गांगुली के साथ काम करने को लेकर खुलकर बात की। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Salman Khan की मेहमाननवाजी के कायल हुए BJYM नेता पीएम साई प्रसाद, जमकर की तारीफ)

'अनुपमा' में अहम रोल निभाएंगे रोमित राज

टेली टॉक इंडिया के साथ बातचीत में रोमित राज ने 'अनुपमा' में एंट्री को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि शो में उनका नाम रणविजय है, जिसे प्यार से आरवी कहा जाएगा। अभिनेता के मुताबिक उनका किरदार एक 'एंग्री यंग मैन' है। रोमित लंबे काफी समय से एक अच्छे और दमदार रोल की तलाश में थे। उन्हें लगता है कि 'अनुपमा' उनके लिए एक बेहतरीन अवसर लेकर आया है। शो का हिस्सा बनने को लेकर वह काफी उत्साहित हैं और दर्शकों के सामने नए अंदाज में नजर आने के लिए तैयार हैं। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Drishyam 3 Box Office Collection Day 4: मंडे को भी छाया Ajay Devgn का जादू, 200 करोड़ के है बेहद करीब)

'अनुपमा' में काम करने को लेकर कही ये बार

रोमित राज ने बताया कि एक कलाकार के तौर पर उनका मकसद शो के जरिए फैन्स को एंटरटेन करना है। वो अच्छा काम करते दिखाई देंगे। चाहे फिल्म हो, वेब सीरीज हो या टीवी शो, वह कैमरे के सामने रहकर लोगों का मनोरंजन करना चाहते हैं। अभिनेता ने 'अनुपमा' को अपने करियर का बेहद बड़ा मौका बताते हुए कहा कि वह टीवी एक्टर होने पर गर्व महसूस करते हैं। उनके मुताबिक 'अनुपमा' जैसा लोकप्रिय शो किसी फिल्म से कम नहीं बल्कि उनके लिए उससे भी बड़ा अवसर है।

रोमित की मां हैं 'अनुपमा' की बड़ी फैन

रोमित राज ने बताया कि उनकी मां इस शो की बहुत बड़ी फैन हैं। इतना ही नहीं उनका पूरा परिवार भी 'अनुपमा' देखना पसंद करता है। शो में उनकी एंट्री की खबर सामने आने के बाद उनकी फैमिली शो को देखने के लिए बेहद उत्साहित है। रोमित ने बताया कि उनकी पत्नी से लोग पूछ रहे हैं कि क्या उनके पति अब 'अनुपमा' में नजर आने वाले हैं। इतना ही नहीं उनकी बेटी से स्कूल में भी उनके पिता की शो में एंट्री को लेकर सवाल किए जा रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article