बॉक्स ऑफिस

Drishyam 3 Box Office Collection Day 4: मंडे को भी छाया Ajay Devgn का जादू, 200 करोड़ के है बेहद करीब

Drishyam 3 The Conclusion Box Office Collection Day 4: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इस मूवी ने सोमवार को भी डबल डिजिट में कमाई की है।

Image

200 करोड़ के क्लब में शामिल होने से चूक गई 'दृश्यम 3' (Pic Credit: Instagram)

Drishyam 3: The Conclusion Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' (Drishyam 3) बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस मूवी को सिनेमाघरों में दस्तक दिए हुए 4 दिन हो गए हैं। ओपनिंग वीकेंड में जबरदस्त कमाई करने के बाद फिल्म ने सोमवार को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है। शुरुआती ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक अजय देवगन स्टारर ने चौथे दिन यानी सोमवार को भारत में डबल डिजिट में कमाई की है। यह मूवी 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने से बस एक कदम दूर है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Rakul Preet Singh ने IT रेड की खबरों को किया खारिज, बोलीं- '20 की उम्र से टैक्स भर...')

चौथे दिन 'दृश्यम 3' ने की ताबड़तोड़ कमाई

अजय देवगन की 'दृश्यम 3' को लेकर अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक इस मूवी ने चौथे दिन यानी सोमवार को 21 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। सोमवार की कमाई सामने आने के बाद फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन लगभग 195.50 करोड़ रुपये पहुंच गया है। ऐसे में अब 'दृश्यम 3' 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने से बस एक कदम दूर रह गई है। फिल्म ने पहले दिन यानी शुक्रवार को करीब 62 करोड़ रुपये की कमाई की। गांधी जयंती की छुट्टी का फिल्म को अच्छा फायदा मिला था।

इसके बाद शनिवार को फिल्म ने लगभग 52 करोड़ रुपये का कारोबार किया जबकि रविवार को इसकी कमाई बढ़कर करीब 60.50 करोड़ रुपये पहुंच गई। सोमवार की कमाई देखकर ऐसा लग रहा है कि यह मूवी वीक डेज में भी बॉक्स ऑफिस पर कमजोर नहीं पड़ने वाली है। अब सभी की नजरें मंगलवार के कलेक्शन पर टिकी हैं, क्योंकि फिल्म बहुत जल्द 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Exclusive: 'हनुमान अंश' की सफलता पर Richa Chadha ने दिया रिएक्शन, बोलीं 'छोटे बजट की फिल्में...')

इस मूवी अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है। अजय देवगन के साथ फिल्म में श्रिया सरन, तब्बू, रजत कपूर और कमलेश सावंत भी अहम भूमिकाओं में हैं। वहीं दूसरी ओर जयदीप अहलावत की एंट्री ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article