बॉलीवुड

Salman Khan की मेहमाननवाजी के कायल हुए BJYM नेता पीएम साई प्रसाद, जमकर की तारीफ

Salman Khan Meet Sai Prasad: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने मुंबई में अपने घर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के कोषाध्यक्ष PM साई प्रसाद और उनकी पत्नी से मुलाकात की।

Image

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कोषाध्यक्ष साई प्रसाद और उनकी पत्नी से सलमान खान ने की मुलाकात (Pic Credit: Instagram)

Salman Khan Meet Sai Prasad: बॉलीवुड इंडस्ट्री के 'सिकंदर' सलमान खान एक बार फिर अपनी सादगी और मेहमाननवाजी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में सलमान खान ने भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के कोषाध्यक्ष PM साई प्रसाद और उनकी पत्नी को मुंबई स्थित अपने घर पर डिनर के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान सलमान खान की साई और उनकी पत्नी से हुई मुलाकात की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। फैन्स भी इन पिक्स को काफी पसंद कर रहे हैं। साई प्रसाद ने सोशल मीडिया पर इस खास मुलाकात की झलक शेयर करते हुए सलमान खान का आभार जताया। उन्होंने सलमान खान की सादगी की जमकर तारीफ की और उन्हें प्यार से 'भाई' कहकर संबोधित किया। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Drishyam 3 Box Office Collection Day 4: मंडे को भी छाया Ajay Devgn का जादू, 200 करोड़ के है बेहद करीब)

साई प्रसाद और उनकी पत्नी ने सलमान खान के साथ किया डिनर

पीएम साई प्रसाद द्वारा शेयर किए गए वीडियो में सलमान खान अपने मेहमानों के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में सलमान खान कैजुअल लुक में नजर आए। साई प्रसाद और उनकी पत्नी ने सलमान के साथ तस्वीरें भी क्लिक कराईं। सोशल मीडिया पोस्ट में साई प्रसाद ने इस मुलाकात को यादगार बताते हुए सलमान खान की मेहमाननवाजी की तारीफ की। उन्होंने लिखा कि यह शाम शानदार बातचीत और दिल से की गई मेहमाननवाजी से भरी रही। इतना ही नहीं साई प्रसाद ने सलमान खान की सादगी की भी तारीफ की। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Rakul Preet Singh ने IT रेड की खबरों को किया खारिज, बोलीं- '20 की उम्र से टैक्स भर...')

Salman Khan With PM Sai Prasad

Salman Khan With PM Sai Prasad

'मॉन्स्टर' में नजर आएंगे सलमान खान

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान के पास इस समय कई बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। इन दिनों सलमान खान साउथ डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली की फिल्म 'मॉन्स्टर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में सलमान खान के साथ साउथ की फेमस एक्ट्रेस नयनतारा लीड रोल में नजर आएंगी। यह एक बड़े बजट की एक्शन एंटरटेनर बताई जा रही है और मेकर्स इसे ईद 2027 के मौके पर रिलीज करने की तैयारी में हैं। सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस' की रिलीज का भी फैन्स इंतजार कर रहे हैं, जिसका निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान कथित तौर पर कर्नल बी. संतोष बाबू की भूमिका निभाते दिखाई देंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article