टीवी मसाला

'मेरे मुश्किल वक्त में...'- Sairaab के बंद होने पर Rohit Chandel ने दिया रिएक्शन, पोस्ट शेयर कर कही ये बात

Rohit Chandel Shares Post On Sairaab: टीवी के पॉपुलर एक्टर रोहित चंदेल को पॉक्सो मामले में जमानत मिल गई है। लेकिन शो के बंद होने पर अब उन्होंने रिएक्शन दिया है।

Image

Sairaab के बंद होने पर Rohit Chandel ने दिया रिएक्शन (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Rohit Chandel Shares Post On Sairaab: टीवी के पॉपुलर एक्टर रोहित चंदेल ने अपनी एक्टिंग से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। रोहित चंदेल कई हिट टीवी शोज का हिस्सा रह चुके हैं। लेकिन बीते कुछ वक्त पहले रोहित चंदेल पर नाबालिग संग मारपीट के आरोप लगे थे। एक्टर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। हालांकि रोहित चंदेल को इस मामले में जमानत मिल चुकी है। जमानत के बाद रोहित चंदेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की है, जिसमें उन्होंने 'सैराब' सीरियल के बंद होने पर रिएक्शन दिया है। रोहित चंदेल ने प्रोडक्शन हाउस और को-स्टार्स के लिए अपने दिल की बातें बयां की है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Top 5 TV Gossips: रोहित चंदेल ने जमानत के बाद शेयर की पहली पोस्ट, रोहित रॉय ने TV को कहा 'डस्टबिन'

रोहित चंदेल (Rohit Chandel) ने 'सैराब' के बंद होने पर लंबा-चौड़ा नोट साझा किया। उन्होंने लिखा, "मेरे सैराब परिवार और मेरे प्यारे फैंस के लिए। जैसे कि सैराब अंत पर आ गया है, लेकिन मेरा दिल आभार से भर गया है। ईशान का किरदार निभाना मेरे लिए बहुत ही खास सफर रहा है और मैं हमेशा उन यादों को संजोकर रखूंगा जो हमने साथ बनाई है। हमारे शानदार प्रोडक्शन टीम और शानदार को-स्टार्स को भी दिल से आभार। खासकर सायबाल दादा, लीना मैम, संकेत सर, नितिन जी, योगी सर, गरिमा डिमरी, राहुल भाई, मदिराक्षी, कृष्णा कौल ईशान की विरासत को आगे ले जाने के लिए और बाकी को-स्टार्स और सपोर्टिंग स्टाफ का भी शुक्रिया। मेरे मुश्किल वक्त में आप लोगों का समर्थन और प्यार मेरे लिए बहुत मायने रखता है, जिसे मैं शब्द में बयां नहीं कर सकता। आप लोग मेरे लिए परिवार जैसे हो। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: बीमारी पर वजन बढ़ने पर Dipika Kakar को लोगों ने सुनाए थे ताने, अब एक्ट्रेस ने दिया मुंहतोड़ जवाब

यहां देखें 'सैराब' की झलक

रोहित चंदेल (Rohit Chandel)ने अपनी पोस्ट में फैंस के लिए आगे लिखा, "आप लोगों के असीम प्यार और सराहना के लिए शुक्रिया। भले ही सैराब खत्म हो रहा है, हमारा बॉन्ड यूं ही बना रहेगा। मैं नए चैप्टर में आप लोगों से फिर से मिलने के लिए उत्साहित हूं। प्यार और आभार के साथ...रोहित चंदेल।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article