Rise and Fall 2 Shehzad Poonawalla Become First Finalist: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'राइज एंड फॉल 2' में आए दिन कंटेस्टेंट्स का गेम नया मोड़ ले रहा है। शो में कंटेस्टेंट्स एक-दूजे को मात देने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। वहीं अब शो धीरे-धीरे फिनाले की ओर भी बढ़ रहा है। लेकिन हाल ही में 'राइज एंड फॉल 2' को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, शो को अपना पहला फाइनलिस्ट मिल चुका है। ये फाइनलिस्ट कोई और नहीं बल्कि शहजाद पूनावाला हैं। इसके अलावा भी शहजाद पूनावाला ने शो में जबरदस्त रिकॉर्ड बनाया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 से निकलते ही आसिफ खान ने बताया Scout-Love की बॉन्डिंग का सच, बोले- जो हमने घर में देखा...(Exc)
'राइज एंड फॉल 2' (Rise And Fall 2) में शहजाद पूनावाला को पावर मिली कि वो किसी एक को सुरक्षित कर दो कंटेस्टेंट्स को बेसमेंट में भेज सकते हैं। उन्होंने अपनी पावर का इस्तेमाल करते हुए गौतम गुलाटी को जहां सुरक्षित किया। वहीं सोनम मलिक और मनीष कश्यप को पेंटहाउस से बाहर कर बेसमेंट में भेज दिया। ऐसे में अब 'राइज एंड फऑल 2' में ये देखना दिलचस्प होगा कि किस कंटेस्टेंट के हाथ अगली टिकट टू फिनाले लगेगी।
