Namit Malhotra on Ramayana 3: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की अपकमिंग फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' लगातार चर्चा में बनी हुई है। 'रामायण' की स्टारकास्ट से लेकर निर्माता नमित मल्होत्रा और डायरेक्टर नितेश तिवारी इसके प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। मेकर्स पहले ही खुलासा कर चुके हैं कि 'रामायण' को दो पार्ट में बनाया जा रहा है। ऐसे में अब निर्माता नमित मल्होत्रा ने तीसरे पार्ट की संभावना पर खुलकर बात की है। पहले इस महाकाव्य को तीन फिल्मों में पेश करने की योजना थी लेकिन बाद में मेकर्स ने इसे दो भागों में रिलीज करने का फैसला किया। अब निर्माता की बातों से ऐसा लग रहा कि आने वाले दिनों में वो कहानी को तीसरे के साथ आगे बढ़ा सकते हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Jailer 2 Box Office Collection: रजनीकांत स्टारर ने कमाए 800 करोड़, मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले)
क्या तीन पार्ट में बनने वाली थी रामायण?
फिल्म निर्माता नमित मल्होत्रा ने हाल ही में लॉस एंजेलिस में आयोजित फिल्म के प्रीमियर के दौरान अंतरराष्ट्रीय मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि शुरुआत में रामायण को तीन पार्ट्स में बनाने का प्लान किया गया था लेकिन बाद में कहानी को दो फिल्मों में समेटने का फैसला किया गया। नमित मल्होत्रा के मुताबिक फिल्म की शूटिंग अभी जारी है। दर्शकों की ओर से मिलने वाले रिव्यू के बाद ही 'रामायण' में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: सुकेश चंद्रशेखर मामले में Nora Fatehi की टीम ने दी सफाई, कहा- 'वो आरोपी नहीं...')
उन्होंने कहा कि फिल्म रिलीज होने और दर्शकों का फीडबैक मिलने के बाद टीम दोबारा बैठकर चर्चा कर सकती है कि कहानी में कुछ जोड़ने या हटाने की जरूरत है या नहीं। इस बयान के बाद रामायण के तीसरे पार्ट को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि अभी तक 'रामायण पार्ट 3' को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को स्टैंडर्ड और IMAX फॉर्मेट में रिलीज करने की योजना है। इस मूवी में भगवान राम की भूमिका में रणबीर कपूर, माता सीता के किरदार में साई पल्लवी और यश को रावण के रोल में देखा जाएगा।
