Bigg Boss 20 Voting Trend: स्काउट OP ने नंबर 1 पर जमाई धाक, मनीष या उदिति नहीं इस हसीना पर गिरेगी गाज!

Bigg Boss 20 Voting Trend: सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का हाल ही में वोटिंग ट्रेंड सामने आया है। जहां एक तरफ स्काउट ओपी ने नंबर 1 पर जगह बनाई है। दूसरी ओर मनीष गोयल या उदिति सिंह नहीं बल्कि एक पॉपुलर एक्ट्रेस सबसे आखिरी पायदान पर हैं।

Authored by: आशना मलिकUpdated Nov 3 2026, 13:56 IST
Bigg Boss 20 के वोटिंग ट्रेंड में ऐसी दिखी कंटेस्टेंट्स की हालतImage Credit : Instagram01 / 07

Bigg Boss 20 के वोटिंग ट्रेंड में ऐसी दिखी कंटेस्टेंट्स की हालत

Bigg Boss 20 Voting Trend: सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों का खूब दिल जीता है। 'बिग बॉस 20' में आए दिन ऐसे-ऐसे ट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने फैंस के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'बिग बॉस 20' में इस सप्ताह 6 कंटेस्टेंट्स घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं। वहीं हाल ही में कंटेस्टेंट्स से जुड़ा वोटिंग ट्रेंड सामने आया है, जिसे देख अनुमान लगाया जा रहा है कि किस कंटेस्टेंट पर इस हफ्ते एविक्शन की गाज गिर सकती है। तो चलिए एक नजर डालते हैं 'बिग बॉस 20' के वोटिंग ट्रेंड पर-

स्काउट ओपी (Scout OP)Image Credit : Instagram02 / 07

स्काउट ओपी (Scout OP)

'बिग बॉस 20' के लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड के मुताबिक, इस हफ्ते स्काउट ओपी वोटिंग ट्रेंड में नंबर 1 वन पर चल रहे हैं। बता दें कि स्काउट ओपी की फैन फॉलोइंग अच्छी खासी है। उन्हें कई मशहूर यू-ट्यूबर का भी सपोर्ट मिला है।

अरिश्फा खान (Arishfa Khan)Image Credit : Instagram03 / 07

अरिश्फा खान (Arishfa Khan)

'बिग बॉस 20' में अरिश्फा खान ने वोटिंग ट्रेंड में दूसरे नंबर पर जगह बनाई है। माना जा रहा है कि इस हफ्ते अरिश्फा खान सुरक्षित हो सकती हैं। बता दें कि उनकी फैन फॉलोइंग भी अच्छी-खासी है।

उदिति सिंह (Uditi Singh)Image Credit : Instagram04 / 07

उदिति सिंह (Uditi Singh)

उदिति सिंह 'बिग बॉस 20' के लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड में तीसरे नंबर पर चल रही हैं। उदिति सिंह को लोगों से अच्छा खासा सपोर्ट मिल रहा है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि वो भी इस हफ्ते सुरक्षित रहेंगी।

आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey)Image Credit : Instagram05 / 07

आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey)

आम्रपाली दुबे इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हैं। लेकिन 'बिग बॉस 20' के वोटिंग ट्रेंड के मुताबिक भोजपुरी एक्ट्रेस चौथे स्थान पर है। वह भी इस सप्ताह सुरक्षित हो सकती हैं।

मनीष गोयल (Manish Goel)Image Credit : Instagram06 / 07

मनीष गोयल (Manish Goel)

'बिग बॉस 20' में मनीष गोयल इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट रहे। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि वो आखिरी पायदान पर न होकर पांचवे स्थान पर हैं। हालांकि मनीष अभी भी खतरे से बाहर नहीं हैं।

माही विज (Mahhi Vij)Image Credit : Instagram07 / 07

माही विज (Mahhi Vij)

'बिग बॉस 20' में माही विज भी घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं। लेकिन इस हफ्ते वह आखिरी पायदान पर चल रही हैं। वोटिंग ट्रेंड में माही विज की ये स्थिति चौंकाने वाली है। अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि इस हफ्ते माही विज की एक लाइफलाइन छिनती है या नहीं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!