टीवी मसाला

बीमारी पर वजन बढ़ने पर Dipika Kakar को लोगों ने सुनाए थे ताने, अब एक्ट्रेस ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Deepika Kakar On Body Shaming: दीपिका कक्कड़ ने हाल में फैंस से खास बातचीत की। इस मौके पर दीपिका ने उन लोगों को जवाब दिया है, जो उन्हें वजन बढ़ने पर ट्रोल करते हैं।

Image

dipika kakar (photo credit- instagram)

Deepika Kakar On Body Shaming: दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) एक्टिंग से दूर हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) की पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका अपने पॉडकास्ट के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं। वह अपनी लाइफ की छोटी छोटी बातों के बारे में वीडियोज में बताती हैं। दीपिका ने कई बार बताया है कि बीमारी की वजह से उन्हें लाइफ में काफी कुछ झेलना पड़ रहा है और अब एक्ट्रेस का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दीपिका ने फैंस से बात की है और उन लोगों को भी करारा जवाब दिया है, जिन्होंने वजन बढ़ने पर एक्ट्रेस को ट्रोल किया था। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Day 3 Highlights: कैप्टेंसी टास्क में आसिफ ने खोया आपा, काजी को बकीं गालियां; शो में क्या क्या हुआ?

    दीपिका कक्कड़ ने ट्रोलर्स को दिया जवाब

    दीपिका कक्कड़ ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि कैसे लोगों ने वजन बढ़ने पर उन्हें ट्रोल किया था। दीपिका ने बताया जब वह बीमार थीं, तो उन्हें बॉडी शेमिंग से जुड़ी बातें सुननी पड़ी थीं। उन्होंने बताया कि उस दौरान उनका वजन काफी बढ़ गया था, लेकिन वह मानसिक या शारीरिक रूप से ऐसी स्थिति में नहीं थीं कि वजन कम करना उनकी प्रायोरिटी हो। उन्होंने कहा, 'बीमारी के दौरान मुझे बॉडी शेमिंग से जुड़ी बातें सुनने को मिलती थीं। मेरा वजन काफी बढ़ गया था, लेकिन उस समय मेरी ऐसी स्थिति नहीं थी कि मुझे वजन कम करना जरूरी लगे या मैं वजन कम कर पाऊं। मैं बस ऐसा नहीं कर पा रही थी।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 20: मनोज तिवारी की बेटी Rhiti को मिलती हैं रेप की धमकियां, खुलासा करते हुए बोलीं- 'सोचकर बोलना...'

      दीपिका कक्कड़ ने बताई अपनी स्थिति

      दीपिका कक्कड़ ने आगे कहा, "आप इसे उस समय की मेरी मानसिक स्थिति कह सकते हैं, या यह कह सकते हैं कि मैं बहुत ज्यादा खा रही थी। आप इसे कुछ भी कह सकते हैं। लेकिन मैं बस ऐसा नहीं कर पा रही थी, और मुझे इससे कोई परेशानी नहीं थी।'

      दीपिका कक्कड़ की हेल्थ

      बता दें कि दीपिका कक्कड़ ने अपनी हेल्थ को लेकर काफी उतार चढ़ाव का सामना किया है। दीपिका ने साल 2025 में खुलासा किया था कि उन्हें लीवर कैंसर है, जिसके इलाज के दौरान एक्ट्रेस ने काफी कुछ झेला। इसके बाद एक्ट्रेस के लिवर में दो नई सिस्ट पाई गई और अब दीपिका ने इम्यूनोथेरेपी सेशन शुरू कर दिए हैं, जिस वजह से एक्ट्रेस को समय समय पर अस्पताल जाना पड़ता है।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article