Ravi And Sargun Buy's House In Mumbai: टीवी का सबसे चर्चित कपल सरगुन मेहता (Sargun Mehta) और रवि दुबे (Ravi Dubey), जिनकी जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। जहां एक तरफ छोटे पर्दे के स्टार रवि दुबे ने हमेशा ही अपनी एक्टिंग से लोगो का खूब दिल जीता है, तो वहीं पंजाब की खूबसूरत एक्ट्रेस बनकर सरगुन मेहता ने भी सबको अपनी दीवाना बनाया। दोंनो कपल आए दिन कुछ न कुछ अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। इसी बीच सरगुन और रवि ने एक नया गर खरीद लिया है, जिसकी फोटो उन्होंंने सोशल मीडिया पर साझा की।
दुनिया भर में गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस खास मौके पर रवी और सरगुन ने अपना खुद का घर खरीदा, जिसका नाम उन्होने सौभाग्य रखा। आपको बता दें कि ये घर बॉलीवुड सेलेब्स के पसंदीदा फ्रीडा वन टावर में लिया गया है। कपल ने घर तो बहुत पहले ही ले लिया था, लेकिन गृह प्रवेश उन्होंने गणेश चतुर्थी के पावन दिन पर किया। रवि और सरगुन के आलीशान महल की खास बात तो ये है कि इनके इस बिल्डिंग में केएल राहुल और अथिया शेट्टी भी रहते हैं। बस इतना ही नहीं वहां जैकी श्रॉफ का घर भी है।
रवि और सरगुन के इस नए घर को देखकर परिवार के साथ-साथ उनके सारे फैंस भी काफी ज्यादा खुश हैं। जानकारी के लिए बता देंं कि एक्टर रवि दुबे बहुत जल्द रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'रामायण' में उनके छोटे भाई लक्ष्मण का किरदार निभाते नजर आएंगे। हालांकि वहीं इनकी वाइफ सरगुन मेहता की बात करें तो वो हाल ही में पंजाब की दो फिल्मे 'सौकने-सौकने 2' और 'सरबाला जी' (2025) में नजर आ चुकी हैं। इसी के साथ कपल ने इसी साल अपनी प्रोडक्शन कंपनी ड्रीमियाता एंटरटेनमेंट के तहत कई शोज भी प्रोड्यूस किए हैं।
