टीवी मसाला

55 कि.ग्रा. वजन घटाकर बैठे Ram Kapoor ने सोशल मीडिया पर फ्लॉन्ट की बॉडी, पोस्ट शेयर कर फैंस से मांगी माफी

Ram Kapoor Flaunts Toned Body On Social Media: टीवी के मशहूर एक्टर राम कपूर ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हाल ही में राम कपूर ने अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं और कैप्शन में उन्होंने माफी भी मांगी है। राम कपूर की पोस्ट देख फैंस भी हैरान हैं।

Image

राम कपूर ने फ्लॉन्ट की टोन्ड बॉडी

Ram Kapoor Flaunts Toned Body On Social Media: टीवी के मशहूर एक्टर राम कपूर ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। टीवी ही नहीं, बॉलीवुड में भी राम कपूर ने हाथ आजमाया हुआ है। राम कपूर को उनके काम के साथ-साथ फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन के लिए भी खूब जाना जाता है। राम कपूर ने कुछ वक्त पहले ही अपना 55 किलोग्राम वजन कम किया है और अब वह सोशल मीडिया पर अपनी बॉडी फ्लॉन्ट करते नहीं थकते हैं। वहीं हाल ही में राम कपूर (Ram Kapoor) ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे देख फैंस के पैरों तले भी जमीन खिसक गई। राम कपूर ने इन फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में माफी भी मांगी है।

राम कपूर (Ram Kapoor) अपनी इन तस्वीरों में टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करते दिखाई दिये। फोटोज में राम कपूर ने एक्सप्रेशंस देने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए राम कपूर ने लिखा, "काम आगे भी जारी है। पार्शियल न्यूडिटी के लिए माफी चाहता हूं। अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए अभी लंबा सफर तय करना बाकी है।" राम कपूर की ये फोटोज देखते ही देखते सुर्खियों में आ गईं। एक्टर की पोस्ट देख डब्बू रत्नानी ने उनका फोटोशूट करने की बात भी कह दी। डब्बू रत्नानी ने लिखा, "जब भी तुम तैयार हो तो शूट की योजना बनाना।"

राम कपूर (Ram Kapoor) की फोटोज देख सोशल मीडिया यूजर भी कमेंट करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "आप बहुत जबरदस्त लग रहे हो। फिटनेस के प्रति आपकी दृढ़ता आपके रूप में नजर आती है। ये प्रेरणादायक चीज है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "हे भगवान, मिस्टर हॉट कपूर।" तीसरे यूजर ने लिखा, "वाह! क्या बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन है यार।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article