Rajat Dalal-Neeraj Goyat Physical Fight: ओटीटी प्लेटफॉर्म एमजोन एमएक्स प्लेयर का शो 'बैटलग्राउन्ड' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। कोच की गद्दी पर रुबिना दिलैक, अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान, नीरज गोयात और रजत दलाल बैठे हैं। नीरज ने असीम रियाज को रिप्लेस किया जिनको कुछ हफ्तों पहले बतमीजी करने के चलते शो से बाहर का रास्ता दिखाया गया था। अब इस बीच सोशल मीडिया पर शो से जुड़ा एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें रजत दलाल और नीरज गोयात के बीच हाथापाई हो गई। दोनों के बीच लड़ाई इतनी ज्यादा बढ़ गई कि क्रू को बीच में आना पड़ा।
शिखर धवन का शो 'बैटलग्राउन्ड' (BattleGround) से सामने आए वीडियो में देखने को मिला कि गेम के बीच नीरज गोयात (Neeraj Goyat) गलती से रजत दलाल को हाथ लगा देते हैं। ऐसे में रजत नीरज को हाथ लगाने से मना करते हैं और गुस्से में बहुत तेज धक्का भी मार दिया। इसके बाद रजत और नीरज एक दूजे को मारने आते हैं लेकिन कंटेस्टेंट बीच में आकार दोनों को छुड़ाने की कोशिश करते नजर आए। इतना ही नहीं लड़ते-लड़ते नीरज नीच तक गिर जाते हैं। ये वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रही है।
इस हरकत को देखने के बाद लोग नीरज और रजत को ट्रोल भी कर रहे हैं। नीरज रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' के कंटेस्टेंट और रजत दलाल (Rajat Dalal) 'बिग बॉस 18' के फाइनलिस्ट रह चुके हैं। शो 'बैटलग्राउन्ड' में इससे पहले हाथापाई असीम रियाज और फुकरा इंसान के बीच हो चुकी थी। इसी के साथ आए दिन रजत दलाल भी अपने लड़ाई की वजह से चर्चा का विषय तो बने रहते हैं।
