टीवी मसाला

Raja Chaudhary ने एक्स-वाइफ श्वेता तिवारी को लेकर किया बड़ा खुलासा, बोले 'उसका अफेयर सीजेन खान के साथ...'

Raja Chaudhary on Shweta Tiwari: श्वेता तिवारी के एक्स-हस्बैंड राजा चौधरी (Raja Chaudhary) ने अपनी एक्स को लेकर बेहद ही हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। राजा चौधरी ने बताया कि श्वेता तिवारी ने शादीशुदा होते हुए भी 'कसौटी जिंदगी की' के को-स्टार सीजेन खान के साथ अफेयर चलाया था।

Image

Raja Chaudhary on Shweta Tiwari Life

Raja Chaudhary on Shweta Tiwari: 'बिग बॉस' में नजर आ चुके रजा चौधरी ने हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान अपनी एक्स-वाइफ श्वेता तिवारी को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। राजा चौधरी के हालिया बयान को सुनने के बाद लोगों को भी यकीन नहीं हो पा रहा है। राजा चौधरी ने बताया कि श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) का 'कसौटी जिंदगी की' के को-स्टार सीजेन खान (Cezanne Khan) संग अफेयर था। राजा चौधरी (Raja Chaudhary) ने कहा कि श्वेता तिवारी ने शादीशुदा होते हुए भी अफेयर किया।

पिंकविला के हिंदी रश को दिए इंटरव्यू के दौरान राजा चौधरी ने कहा कि एक्स-वाइफ श्वेता तिवारी का कसौटी जिंदगी के एक्टर सीजेन खान के साथ विवाहेतर संबंध था। उन्होंने आगे कहा, '2012 में जब हमारा डाइवोर्स हुआ, वो 2003 में ही जाना चाहिए था।' राजा चौधरी ने कहा, 'एक गाड़ी थी। उसमें मेरे डाक्यूमेंट्स थे और मुझे कहीं जाना था तो मैं उसके शूटिंग सेट पर गया। वहां जाके देखा कि गाड़ी जो है वो सीजेन के ड्राईवर के साथ आ रही है। वो गाड़ी में उसके साथ बैठकर आ रही है। जब सुबह से शूटिंग चल रही है, वो अभी तक सेट पर पहुंचे थे।'

राजा चौधरी ने आगे कहा कि वो श्वेता पर विश्वास करते थे। श्वेता और सीजेन अक्सर मीटिंग के लिए जाते थे। राजा चौधरी को लगा कि सीजेन खान उसका को-स्टार था, शायद मीटिंग कर रही होगी। राजा चौधरी ने जब भी इस बारे श्वेता से पूछने की कोशिश की तो उनपर हमेशा अल्कोहलिक होने का इल्जाम लगाया गया। राजा चौधरी ने खुलासा किया कि उन्होंने अपनी बेटी पलक की खातिर श्वेता के ताने सहे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article