टीवी मसाला

'नागिन 7' के लिए कन्फर्म हुई ये 'बिग बॉस' फेम हसीना, एकता कपूर को दिलाएगी बंपर टीआरपी!

TV Actress Confirm Fo Naagin 7: कई महीनों से दर्शकों को शो 'नागिन' के 7वें सीजन का इंतजार है। अब उड़ती उड़ती खबर सामने आई है कि मेकर्स को अपनी नागिन मिल गई है यानी वो टीवी एक्ट्रेस जो ये रोल निभाएगी। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

Image

Image Source: Priyanka Chahar Choudhary Instagram

TV Actress Confirm Fo Naagin 7: कलर्स टीवी का सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला शो 'नागिन 7' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। लंबे वक्त से जनता इस शो का इंतजार कर ही है लेकिन अभी तक शो के शुरू होने की कोई डेट सामने नहीं आई। जनता चाहती है कि मेकर्स कम से कम 'नागिन 7' क टीजर ही लॉन्च कर दें। शो के 7वें सीजन की घोषणा तो कई समय पहले ही हो चुकी है। इस शो के लिए अलग अलग हसीना का नाम सामने आ रहा था लेकिन अब लगता है मेकर्स को अपनी नागिन मिल गई है।

टेली रिपोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) 'नागिन 7' (Naagin 7) के लिए कन्फर्म हो चुकी है। प्रियंका ने शो के लिए प्रोमो भी शूट कर लिया है जो मेकर्स जल्द ही रिलीज करेंगे। मेकर्स का प्लान है कि टीजर बहुत धमाकेदार हो जिससे फैंस के बीच शो के लिए उत्साहिता और बढ़ जाए। खबर सामने आते ही प्रियंका के फैंस उन्हे अपकमिंग शो के लिए बधाई दे रहे हैं। इससे पहले भी प्रियंका का नाम इस शो के लिए जुड़ चुका था लेकिन एक्ट्रेस और मेकर्स की तरफ से कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया था।

प्रियंका चाहर चौधरी को नागिन के अवतार में देखने के लिए जनता काफी उत्साहित है। प्रियंका से पहले ईशा मालवीय और विवियन डीसेना का नाम सामने आया था। इसी के साथ 'नागिन 7' कब रिलीज होगा इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें इन दिनों प्रोड्यूसर एकता कपूर ने हाल ही में अपने आइकोनिक सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2' लॉन्च किया है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article