टीवी मसाला

Pahalgam Attack: पहलगाम आतंकी हमले पर TMKOC के असित मोदी ने दिया बयान, बोले- कोई भी धर्म बैर रखना नहीं सिखाता

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Maker Asit Modi Statement On Pahalgam Attack: टीवी के चर्चित सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के प्रोड्यूसर असित मोदी ने पहलगाम हमले को लेकर बयान जारी किया है। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा कि कोई भी धर्म हमें नफरत करना नहीं सिखाता।

Image

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के प्रोड्यूसर ने पहलगाम हमले पर दिया बयान

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Maker Asit Modi Statement On Pahalgam Attack: जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को 4 दिन बीत चुके हैं। इस हमले ने देशवासियों को झकझोरकर रख दिया था। हमले में 28 लोगों की मौत हुई है तो वहीं करीब 17 लोग इसमें घायल हुए हैं। पहलगाम हमले को लेकर बॉलीवुड से लेकर कई टीवी स्टार्स ने आक्रोश जाहिर किया और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की भी मांग की। वहीं अब इस मामले पर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के प्रोड्यूसर असित मोदी (Asit Modi) ने बयान जारी किया है। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा कि कोई भी मजहब हमें एक-दूजे से नफरत करना नहीं सिखाता है।

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के प्रोड्यूसर असित मोदी (Asit Modi) ने पहलगाम पर जारी किये अपने बयान में कहा, "चार दिन हो गए हैं इस भयानक घटना को। कश्मीर में हिंदू पर्यटकों पर हुए इस कायरतापूर्वक आतंकी हमले से मैं अभी भी दुखी हूं। मेरी प्रार्थनाएं परिवार और विक्टिम के साथ हैं। कोई भी धर्म हमें एक-दूजे से नफरत करना नहीं सिखाता है। ऐसे वक्त में, हमें, सभी धर्मों के लोगों को, मुस्लिमों को भी एक साथ आना चाहिए। एक राष्ट्र के तौर पर और भारत में हो रहे आतंकवाद के खिलाफ लड़ना चाहिए।"

असित मोदी (Asit Modi) यहीं नहीं रुके। उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "मुझे हमारे हिंदू-मुस्लिम भाई-बहनों की देशभक्ति की भावना पर पूरा भरोसा है जो हमारे राष्ट्र के लिए एकता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। जय हिंद।" बता दें कि असित मोदी ने पहलगाम हमले के बाद ट्वीट भी किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, "मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article