टीवी मसाला

TMKOC: 'तारक मेहता...' छोड़ चुके सितारों पर छलका असित मोदी का दर्द, कहा-"17 साल तक सबको साथ लेकर चलना..."

TMKOC: तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले 17 सालों से टीवी पर राज कर रहा है। फैंस इस शो को देखना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। इस शो में कई ऐसे सितारें हैं जो इस शो में अभी तक बने हुए हैं। हाल ही में आसित मोदी ने इस शो को लेकर बातें कही है। आइए जानते है कि आसित मोदी ने क्या कहा है।

Image

TMKOC

TMKOC: तारक मेहता का उल्टा चश्मा लोगों का सबसे ज्यादा पसंद किए जाना वाला शो है। फैंस इस शो को आज भी देखना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। जिस कारण ये शो टीआरपी लिस्ट पर अपनी जगह बनाए रखता है। कुछ सितारे इस शो पर पिछले 17 सालों से बने हुए हैं, लेकिन कुछ स्टार्स ऐसे हैं जो शो छोड़कर चले गए। हाल ही में इस शो के प्रोड्यूसर असित कुमार ने इस बारे में खुलकर बातें की है। साथ ही बताया है कि उन्हें किन चीजों से बुरा लगा है। आइए जानते हैं कि आसित मोदी ने क्या कहा है।

हाल ही में एक इंटरव्यू में असित कुमार मोदी ने कहा-"जब भी कोई स्टार शो छोड़ता है, तो उन्हें दुख होता है, लेकिन दर्शकों को एक्टर के शो छोड़ने के फ़ैसले का सम्मान करना चाहिए। असित मोदी ने पुराने सोढ़ी यानी गुरुचरण सिंह को लेकर भी बात कही। आसित मोदी ने कहा वह एक्टर TMKOC के सितारों को याद करते हैं। निर्माता ने कहा, "हम सभी ने एक साथ शुरुआत की, और जब आप किसी के साथ इतने लंबे समय तक काम करते हैं और वे छोड़ देते हैं, तो दुख होता है।

गुरुचरण सिंह के बारे में क्या कहा

असित मोदी ने यह भी बताया कि वह कुछ ऐसे सितारों के संपर्क में हैं, जिन्होंने तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ दिया है, जिसमें गुरुचरण सिंह भी शामिल हैं। उन्होंने कहा, "मैं अभी भी कुछ लोगों के संपर्क में हूं। गुरुचरणजी के साथ जो कुछ भी हो रहा है, वह अच्छा नहीं है। मुझे उनके लिए बुरा लग रहा है। मैंने उनसे कहा है कि अगर कोई समस्या है तो वह हमेशा मुझसे बात कर सकते हैं। मैं उनसे दुश्मनी पाल कर क्या करूंगा?"

हाथी भाई और नट्टू काका को करते हैं याद

हाथी भाई (कवि कुमार आज़ाद) बीमार हो गए और उनका निधन हो गया। मुझे घनश्याम नाइक (नट्टू काका) भी याद है। अगर वह अभी भी होते, तो चीजें और ज्यादा मजेदार होतीं। कुछ लोग ऐसे ही शो छोड़ गए। कोविड के बाद वे शो नहीं करना चाहते थे। कुछ अन्य सितारों को मुझे नहीं पता कि क्या हुआ। क्या गलतफहमी थी कि वे चले गए?"

शो चलाना आसान नहीं रहा

आसित मोदी ने कहा- "17 साल तक सबको साथ लेकर चलना और शो चलाना आसान नहीं रहा। मैंने इतनी आसानी से हार नहीं मानी। जब भी कोई जाता है, तो मेरा दिल दुखता है। जब हम उनके बारे में सोचते हैं और कहानी बनाते हैं, तो हमें वह किरदार पसंद आता है। अगर हमें किरदार पसंद नहीं है, तो हम कहानी में उसे क्यों आगे बढ़ाएंगे? जब कोई नया स्टार उनकी जगह लेता है, तो दर्शक भी परेशान हो जाते हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article