टीवी मसाला

प्रेग्नेंसी और तलाक की अफवाहों के बीच Neha Kakkar को आया गुस्सा, कहा- जब से मेरी शादी हुई है तब से .......

Neha Kakkar on Pregnancy Rumour : उन्होंने अपनी प्रेग्नन्सी और तलाक के बारे में लगातार चल रही अफवाहों पर बात करते हुए कहा, "जब से मेरी शादी हुई है, मेरे बारे में केवल दो अफवाहें चल रही हैं - कि मैं गर्भवती हूं या तलाक ले रही हूं। यह बहुत बुरी बात है

Image

Neha Kakkar on Pregnancy Rumour

Neha Kakkar on Pregnancy Rumour : बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ ( Neha Kakkar) अपनी आवाज से हर जगह छाई रहती हैं। अपने गानों के अलावा नेहा अपनी पर्सनल लाइफ से ज्यादा चर्चा में रहती हैं। जब से नेहा ने रोहनप्रीत( Rohan Preet Singh) संग सात फेरे लिए हैं तभी से उनकी प्रेग्नन्सी को लेकर काफी रुमर चले हुए हैं। हालांकि कई बार एक्ट्रेस ने इसे झूठ बताया है और इन बातों को नजरअंदाज भी किया है। वहीं एक बार फिर नेहा कक्कड़ की प्रेग्नन्सी को लेकर अफवाह थी कि वह जल्द ही ट्विनस बच्चों की मां बनने वाली है। अब नेहा ने खुद इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है

सिंगर नेहा कक्कड़ ने ई टाइम्स से बातचीत के दौरान अपने बच्चे और पति के बारे में बात की। एक्ट्रेस ने हाल ही में फैले प्रेग्नन्सी के रुमर पर जवाब दिया है । उन्होंने एक साक्षात्कार में खुलासा किया कि वह ब्रेक पर थीं। “यह मेरे लिए बहुत जरूरी ब्रेक था क्योंकि मैं शारीरिक और मानसिक रूप से थक चुकी थी । मैं उनमें से हूं जो किसी भी शो में अपना सब कुछ दे देती हूं और मैं पिछले कुछ समय से ऐसा कर रहा हूं। एक समय के बाद, मेरे लिए वह करना मुश्किल हो गया था जो मैं कर रही थी । मैं कुछ समय के लिए शांत रहना चाहती थी क्योंकि मैं एक छोटा सा ब्रेक लेना चाहती थी। उन्होंने कहा कि मैं बचपन से ही काम करती आ रही हूं । इसलिए, मुझे अपने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए उस ब्रेक की आवश्यकता थी। लेकिन अब मैं धमाकेदार वापसी करने वाली हूं।

उन्होंने अपनी प्रेग्नन्सी और तलाक के बारे में लगातार चल रही अफवाहों पर बात करते हुए कहा, "जब से मेरी शादी हुई है, मेरे बारे में केवल दो अफवाहें चल रही हैं - कि मैं गर्भवती हूं या तलाक ले रही हूं। यह बहुत बुरी बात है , कि लोग आपके बारे में गपशप करना चाहते हैं और ऐसा करने के लिए वे जो चाहें कहानियां बनाते हैं। मैं इस पर ज्यादा ध्यान नहीं देता, क्योंकि केवल मैं ही जानती हूं कि सच्चाई क्या है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article