Mary Kom Team Apologizes: कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में मैरी कॉम (Mary Kom) अपने बारे में काफी कुछ बता रही हैं। वह एक-एक करके अपनी पर्सनल लाइफ के राज खोल रही हैं। इसी बीच मैरी कॉम ने टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल पर कमेंट करते हुए खुद की तारीफ की, जिस वजह से वह काफी ट्रोल हो रही हैं और अब मैरी कॉम की टीम को सामने आकर माफी मांगनी पड़ी है। आइए आपको मैरी कॉम का बयान और टीम का पोस्ट बताते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: काजी तौकीर की फैन हुईं Hina Khan, गेम की तारीफ करते हुए बोलीं- 'जीत कर आओ लड़के'
मैरी कॉम का बयान, ट्रोल का भड़का गुस्सा
बिग बॉस 20 के एक एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि मैरी कॉम के सामने काजी तौकीर बोलते हैं, 'हमारे यहां किन-किन लड़कियों ने खेलों में कमाल किया है, सानिया मिर्जा ने भी बहुत अच्छा किया, साइना नेहवाल...।' तभी मैरी बीच में बोल पड़ती हैं, 'लेकिन मेरे जैसा किसी ने कुछ हासिल नहीं किया।' उन्होंने आगे बताया कि वह छह बार की वर्ल्ड चैंपियन हैं। जहां मैरी अपने रिकॉर्ड के बारे में बता रही थीं, वहीं, दर्शकों को मैरी का ये अंदाज पसंद नहीं आया। लोगों ने उन्हें घमंडी का टैग दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: एक लाइफलाइन जाते ही लड़ाकू बनीं Uditi Singh, आसिफ को कहा- 'बदतमीज', सुबह सुबह हुआ बवालमैरी कॉम की टीम ने मांगी माफी
अब मैरी कॉम के इस बयान पर टीम का बयान सामने आया है। टीम ने मैरी कॉम की तरफ से माफी मांगी है। ट्विटर पर एक पोस्ट में लिखा है, 'अगर मैरी की बातों का गलत मतलब निकाला गया, तो हम उसके लिए माफी मांगते हैं। उनका मकसद कभी भी किसी दूसरे एथलीट के सफर को कमतर आंकना या उसकी तुलना करना नहीं था। मैरी उन सभी एथलीट्स का बहुत सम्मान करती हैं जो भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं और खेल के लिए अपना सब कुछ लगा देते हैं।'
