Manasi Salvi To File Defamation Case Against Saurabh Tewari: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'महादेव एंड सन्स' एक्ट्रेस मानसी साल्वी इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। मानसी साल्वी ने 'महादेव एंड सन्स' को बीच में ही छोड़ने का फैसला किया है। वहीं इस मामले पर शो के प्रोड्यूसर सौरभ तिवारी ने कहा था कि बीच में ही शो छोड़ने के लिए वह मानसी साल्वी (Manasi Salvi) के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं। वहीं अब इस मामले पर खुद मानसी साल्वी का रिएक्शन आया है। उन्होंने प्रोड्यूसर सौरभ तिवारी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करने का फैसला किया है। मानसी साल्वी ने आरोप लगाया कि प्रोड्यूसर सौरभ तिवारी तथ्यों को तोड़-मरोड़कर मीडिया में पेश कर रहे हैं। यह भी पढ़ें: Mahadev & Sons: सीन्स कटते ही Manasi Salvi ने पकड़ी पतली गली, बीच में छोड़ा शो; अब मेकर्स लेंगे कानूनी एक्शन!

मानसी साल्वी ने खोली प्रोड्यूसर की पोल
मानसी साल्वी (Manasi Salvi) ने इस बारे में कहा, "मुझे निकाले जाने का नोटिस भेजने के 11 दिन बाद यानी 1 मई को मुझे दोबारा मेल भेजा गया, जिसमें लिखा था कि वे पुराने कॉन्ट्रैक्ट को रीन्यू कर रहे हैं। लेकिन ये कानूनी तौर पर सही नहीं है। मेरे वकील ने भी उन्हें जवाब दिया कि कानूनी तौर पर ये सही नहीं है। आज 5 मई है और प्रोड्यूसर ने अभी तक मेरे मेल का रिप्लाई नहीं किया। लेकिन मीडिया, प्रोड्यूसर असोसिएशन और आर्टिस्ट एसोसिएशन सहित हर जगह गलत बातें फैला रहे हैं। ये मेरी समझ से परे है। मैं ये समझ नहीं पा रही हूं। हम तथ्यों को तोड़ने-मरोड़ने के लिए प्रोड्यूसर के खिलाफ मानहानि का केस कर रहे हैं। लीगल प्रक्रिया की जानकारी मेरे लिए मीडया में साझा करना मुश्किल है, लेकिन अब मेरे पास कोई और रास्ता नहीं बचा है।"
