टीवी मसाला

जय भानुशाली और माही विज के तलाक से पड़ेगा बच्चों पर असर? एक्ट्रेस ने दिया लोगों के तीखे सवालों का करारा जवाब

Mahhi Vij and Jay Bhanushali: साल 2026 की शुरुआत में माही विज और जय भानुशाली ने अपने तलाक की घोषणा कर डाली थी, जिससे फैंस को एक बड़ा झटका मिला। ऐसे में लोगों ने तलाक की एलमनी से लेकर बच्चों की परवरिश को लेकर सवाल उठाए कि एक्ट्रेस कैसे पालन-पोषण करेंगी। अब इन सब सवालों का मुंहतोड़ जवाब दिया माही विज ने।

Image

Image Source: Mahhi Vij Instagram

Mahhi Vij and Jay Bhanushali: टीवी एक्ट्रेस माही विज इन दिनों अपनी प्रोफेशनल से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। जैसा की आपको मालूम है कि माही और जय ने साल 2026 के शुरुआत में अपने तलाक की घोषणा की थी। आपसी सहमति से दोनों ने अपने रास्ते अलग करने का फैसला लिया। माही और जय की शादी टूटने की खबर ने फैंस को बहुत बड़ा झटका दिया था। ऐसे में सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे थे की माही ने जय से एलमनी में 5 करोड़ रुपए लिए हैं। साथ ही इस तीनों बच्चों की जिम्मेदारी को लेकर भी सवाल उठे। इन सब सवालों और रुमर्स का जवाब खुद माही ने ट्रोलर्स को अपने वलॉग के जरिए दिया।

माही विज (Mahhi Vij) ने इन रुमर्स का खंडन कर दिया है कि उन्होंने जय भानुशाली (Jay Bhanushali) से तलाक के बाद 5 करोड़ रुपए की एलमनी नहीं मांगी है। माही कहती हैं, 'हाँ मेरा और जय का तलाक हो गया है लेकिन इसके बाद भी हम अच्छे दोस्त रहेंगे। हम दोनों ही काफी शांत स्वभाव के लोग हैं जो ड्रामा बिल्कुल पसंद नहीं करते। हम दोनों ने आपसी सहमति से तलाक के फैसले को चुना। हम ने बहुत कोशिश की चीजों को सुलझाने की लेकिन बात नहीं बनी तो साथ बैठकर मैंने और जय ने अलग होने का फैसला किया।' बता दें माही और जय की 15 साल की शादी पर पूर्णविराम लग चुका है। साल 2011 में कपल ने शादी की थी।

यूट्यूब वलॉग में माही ने ये भी बताया कि लोग उनपर सवाल उठा रहे हैं की तलाक के बाद वे बच्चों को कैसे संभालेगी। कई लोगों ने माही को ये तक कहा है कि उन्होंने बच्चों को गोद क्यों लिया जब तलाक ही होना था। इन सब बेतुके सवालों का जवाब देते हुए माही ने कहा कि यार हमारा बैंक अकाउंट खाली नहीं हुआ है। हम बच्चों को देख सकते हैं और ऐसा भी नहीं की जय भाग गया। साथ ही बच्चे हम दोनों पर बड़े होकर प्राउड फील करेंगे की बेहद ही सम्मान के साथ मम्मी और पापा अलग हुए।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article