टीवी मसाला

Exclusive: नए शो के मिलते ही शक्ति आनंद ने KSBKBT 2 को दिखाया ठेंगा? सच्चाई बयां कर बोले- मेरे बिना वहां पर...

Exclusive Shakti Anand Breaks Silence On Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी के पॉपुलर एक्टर शक्ति आनंद इन दिनों 'महादेव एंड संस' में नजर आ रहे हैं। ऐसे में शक्ति आनंद ने इस बात पर भी चुप्पी तोड़ी है कि क्या उन्होंने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को अलविदा कह दिया है।

Image

फोटो क्रेडिट- शक्ति आनंद इंस्टाग्राम, जियो हॉटस्टार

Exclusive Shakti Anand Breaks Silence On Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी के पॉपुलर एक्टर शक्ति आनंद ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शक्ति आनंद इन दिनों कलर्स टीवी के नए शो 'महादेव एंड संस' में नजर आ रहे हैं। इस सीरियल में शक्ति आनंद महादेव का किरदार अदा कर रहे हैं। इससे पहले एक्टर ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में हेमंत विरानी का रोल अदा किया था, जिसे दर्शकों ने भी खूब पसंद किया था। लेकिन अब उन्हें लेकर अटकलें लग रही हैं कि नए शो में कदम रखने के बाद उन्होंने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को अलविदा कह दिया है। लेकिन अब इस मामले पर खुद शक्ति आनंद (Shakti Anand) ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया है कि वह कुछ वक्त के लिए उस सीरियल से दूर रहेंगे।

टेली टॉक/जूम संग बातचीत में शक्ति आनंद (Shakti Anand) ने साफ किया कि उन्होंने अभी तक 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को अलविदा नहीं कहा है। एक्टर ने इस सिलसिले में कहा, "नहीं नहीं छोड़ा नहीं है। मैं बिल्कुल मतलब इस चीज को छोड़ने में विश्वास नहीं रखता। क्योंकि अभी जो मेरी उनके क्रिएटिव से बात यही हुई है कि अभी जैसे ये नया शो शुरू हुआ है। तो हो सकता है कि पहले कुछ दिनों में वहां पर कुछ चीजों को नजरअंदाज किया जाए। मेरे बिना वहां पर शो हो।" शक्ति आनंद ने ये भी कहा कि एक बार चीजें सेट हो जाएंगी तो उन्हें 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में दोबारा देखा जा सकता है।

शक्ति आनंद (Shakti Anand) ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के बारे में बात करते हुए आगे कहा, "लेकिन एक बार चीजें सेट अप हो जाएं। यहां पर सभी चीजें आ जाती हैं। बैंक बन जाता है, स्ट्रीमलाइन हो जाती हैं चीजें। सबकुछ अपनी जगह पर आ जाता है, क्योंकि नया-नया शो है। अभी बहुत कुछ रॉ है, क्योंकि वक्त ज्यादा लग रहा है। सबके किरदार को प्लेस करने में टाइम लग रहा है।" शक्ति आनंद ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की टीम की भी तारीफ की। एक्टर ने कहा, "लीप आ चुका है वहां पर और मैं उनकी ओर से भी समर्थन देख रहा हूं। क्रिएटिव टीम की तरफ से भी और पूरे प्रोडक्शन हाउस की ओर से भी। उन्होंने बिल्कुल चीजों को अनुमति दी है। छोड़ना तो बहुत बड़ी बेवकूफी होगी और इस तरह का अवसर मिलता नहीं है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article