क्रिकेट

WPL 2027 Retention List: विमेंस प्रीमियर लीग की सभी 5 टीमों ने जारी की रिटेंशन लिस्ट, 28 अक्टूबर को होगा ऑक्शन

WPL 2027 Retention List: विमेंस प्रीमियर लीग 2027 से पहले सभी 5 टीमों ने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। आरसीबी ने अपने स्टार ऑलराउंडर एलिस पेरी को रिटेन किया है।

Image

विमेंस प्रीमियर लीग रिटेंशन लिस्ट (साभार-x)

WPL 2027 Retention List: विमेंस प्रीमियर लीग 2027 से पहले सभी 5 टीमों ने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। सभी टीमों को 18 खिलाड़ियों का स्क्वॉड तैयार करना है। एक टीम में 6 से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी नहीं हो सकते हैं। इससे पहले सभी टीमों ने कुल 63 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिसमें 23 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

दिल्ली कैपिटल्स ने 6 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है, जिसमें एलाना किंग, एडला सुजना, लिजेल ली, प्रगति सिंह, स्नेह राणा और तानिया भाटिया को रिलीज किया है। इस बार इस टीम ने 13 खिलाड़ियों को रिटेन किया है जिसमें 6 विदेशी खिलाड़ी शामिल है।

दिल्ली कैपिटल्स रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट (Delhi Capitals Release And Retained Players List)

भारतीय: जेमिमा रॉड्रिग्स, शेफाली वर्मा, दीया यादव, निकी प्रसाद, मिन्नू मणि, एन चरनी, ममता मदिवाला, नंदिनी शर्मा

ओवरसीज खिलाड़ी: लौरा वुल्वार्ट, एनाबेल सदरलैंड, शिनेल हेनरी, लुसी हैमिल्टन, मारिजान काप

रिलीज किए गए खिलाड़ी: लिजेल ली, तानिया भाटिया, अलाना किंग, प्रगति सिंह, ई सृजना, स्नेहा राणा

आरसीबी ने चार खिलाड़ियों को रिलीज किया है, जबकि 13 खिलाड़ी को उसने रिटेन किया है। एलिसा पेरी के फैंस के लिए खुशखबरी है। पेरी अगले सीजन भी आरसीबी से खेलते हुए नजर आएगी। आरसीबी द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ियों में 4 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

आरसीबी के रिटेन किए गए खिलाड़ी- अरुंधति रेड्डी, एलिस पेरी, जॉर्जिया वोल, लॉरेन बेल, नेदिन डि क्लर्क, पूजा वस्त्राकर, प्रत्युषा कुमार, प्रेमा रावत, राधा यादव, ऋचा घोष, सयाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, स्मृति मंधाना।

मुंबई इंडियंस ने चार खिलाड़ियों को रिलीज किया है जबकि 11 खिलाड़ियों को उसने रिटेन किया है। मुंबई के रिलीज किए गए खिलाड़ियों में जी कमलीनी, मिली इलिंगवर्थ, क्रांति रेड्डी, पूनम खेमनार, साइका इशाक और त्रिवेणी वशिष्ठ शामिल हैं। मुंबई द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ियों में 5 विदेशी खिलाड़ी हैं।

मुंबई के रिटेन किए गए खिलाड़ी- अमनजोत कौर, अमेलिया केर, हरमनप्रीत कौर, हेली मैथ्यूज, नताली स्काइवर ब्रंट, निकोला कैरी, राहिला फिरदौस, सजना सजीवन, संस्कृति गुप्ता, शबनिम इस्माइल, वैष्णवी शर्मा।

यूपी वॉरियर्ज ने सर्वाधिक 15 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिसमें 5 विदेशी और 10 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं।

यूपी वॉरियर्ज के रिटेन किए गए खिलाड़ी- दीप्ति शर्मा, हरलीन देओल, क्रांति गौड़, मेग लैनिंग, फीबी लिचफील्ड, प्रतिका रावल, शिखा पांडे, शिप्रा गिरी, सिमरन शेख, सोफी एक्लेस्टोन, तारा नॉरिस।

गुजरात के रिटेन किए गए खिलाड़ी-अनुष्का शर्मा, एश्ले गार्डनर, बेथ मूनी, भारती फुलमाली, जॉर्जिया वेयरहैम, हैप्पी कुमारी, जिंतिमणि कलिता, कनिका आहूजा, काशवी गौतम, किम गार्थ, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह, सोफी डिवाइन, तनुजा कंवर, यस्तिका भाटिया।

विमेंस प्रीमियर लीग का 5वां सीजन 14 जनवरी से 7 फरवरी 2027 के बीच खेला जाएगा। इससे पहले 28 अक्टूबर 2026 को प्लेयर ऑक्शन होगा। ऑक्शन में 27 स्लॉट को भरने के लिए टीमें उतरेंगी जिसमें 7 ओवरसीज खिलाड़ी हैं। यह नीलामी ग्रैंड हयात कोच्चि के पांच सितारा होटल में आयोजित की जाएगी, जहां पांच फ्रेंचाइजी आगामी संस्करण के लिए अपनी टीमों को मजबूत करने का प्रयास करेंगी।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article