Rahul Vaidya Quits Laughter Chefs 2: टीवी दुनिया का मजेदार कुकिंग रियलिटी शो 'लाफ्टर चेफ' अपने सीजन 2 के साथ काफी सुर्खियों में बना हुआ है। हर दिन शो में नए ट्विस्ट और टर्न्स लाकर मेकर्स बंपर टीआरपी बटोर रहे हैं। पिछले हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में शो को 1.6 रेटिंग मिली जो अन्य रियलिटी शोज को टक्कर देता हुआ नजर आया। इस बीच सोशल मीडिया पर शो से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक और टीवी कलाकार ने शो को अलविदा कह दिया है। इस सदस्य की जगह जैस्मिन भसीन ने ली है। जानिए नाम इस रिपोर्ट में।
शो लाफ्टर चेफ 2 (Laughter Chef 2) को राहुल वैद्या (Rahul Vaidya) ने अलविदा कह दिया है। शो को एक्ससटेंशन मिलने के बाद राहुल वैद्या आगे शूटिंग नहीं कर पाएंगे इस वजह से उन्होंने ये फैसला लिया। राहुल से पहले शो को अब्दु रोजिक और मन्नारा चोपड़ा ने अलविदा कहा था। हालांकि राहुल वैद्या की जगह जैस्मिन भसीन ने जगह ली है। हाल ही में जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) को शो के सेट पर स्पॉट किया गया था जिसमें वो बॉलीवुड थीम में नजर आई थीं। सभी जानकार शॉक थे कि क्या जैस्मिन कंटेस्टेंट या फिर गेस्ट के तौर पर नजर आने वाली हैं?
जैस्मिन से पहले शो में करण कुंद्रा, निया शर्मा, अली गोनी और रीम शेख शो का हिस्सा बने। राहुल के जाने के बाद जैस्मिन की जोड़ी रुबिना दिलैक संग बनेगी। अब ये दोनों कैसे सभी के छक्के उड़ाएंगी देखना दिलचस्प होगा। इसी के साथ बिग बॉस 14 के बाद पहली बार दर्शक जैस्मिन और अली गोनी को एक साथ शो में देखेंगे। ये सब जान फैंस मानों खुशी से झूम उठे हैं। हालांकि राहुल के जाने से फैंस काफी दुखी भी हैं।
