टीवी मसाला

KSBKBT 2 Spoiler: बेकसूर साबित होगा अंगद, तुलसी की मदद के लिए खुद भगवान भेजेंगे मसीहा

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Reboot Spoiler 2 August, 2025: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस स्मृति ईरानी ने अपने धमाकेदार शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' से धूम मचाना शुरू कर दिया है। जल्द ही शो में दिखाया जाएगा कि अंगद बेकसूर साबित होगा और एक्सीडेंट का सच भी बाहर आएगा।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Reboot Spoiler 2 August, 2025: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस स्मृति ईरानी ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। स्मृति ईरानी के 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने टीवी पर आते ही धमाल मचाना शुरू कर दिया है। शो को रिलीज हुए कुछ ही दिन हुए हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर हर जगह इसी की चर्चा है। एकता कपूर के 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी रीबूट' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) में आगे भी ऐसे कई महाट्विस्ट आने वाले हैं, जो दर्शकों का फुल ऑन मनोरंजन करने वाले हैं। शो में अभी तक तो दिखाया गया कि अंगद को पकड़ने के लिए पुलिस घर आती है, लेकिन असल में अंगद बेकसूर साबित होने वाला है।

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में अभी तक दिखाए गए ये मोड़

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी रीबूट' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) में अंगद को पुलिस लेकर जाने लगती है। वो तुलसी से कहता है कि वो बेकसूर है, लेकिन तुलसी उसकी बात सुनने के लिए तैयार नहीं होती। वहीं परी भी अपनी मां का सहारा बनती है। तभी वहां हेमंत आ जाता है, जो मिहीर की मदद के लिए जी जान लगा देता है। वो अंगद के जमानत के पेपर तैयार करता है, जिसपर साइन करने से तुलसी मिहीर को रोक देती है। वो कहती है कि मेरे बेटे ने गलती की है तो उसे सजा भी मिलेगी। मिहीर तुलसी से अपने फैसले पर सोचने के लिए कहता है।

मां नहीं अंगद की मासी है तुलसी

शो में खुलासा होगा कि तुलसी असल में अंगद, परिधी और ऋतिक की मां नहीं बल्कि मासी होती है। खुद हेमंत की मां इस बात से पर्दा उठाएंगी। हालांकि दक्षा उसे ऐसा करने से रोकेगी और बताएगी कि कैसे तुलसी की बहन ने मरते-मरते अपने तीनों बच्चों की जिम्मेदारी तुलसी को दी थी और तब से अब तक तुलसी ने अपने बच्चों और इन बच्चों में फर्क नहीं किया।

तुलसी की जिंदगी में होगी नई एंट्री

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी रीबूट' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) में दिखाया जाएगा कि तुलसी की जिंदगी में एक नई लड़की की एंट्री होगी। एपिसोड में उसे वैसे ही तुलसी के पौधे को बचाते हुए दिखाया गया, जैसे तुलसी अपने आंगन में लगी तुलसी मैय्या के पौधे को बचाती है।

बेकसूर साबित होगा अंगद

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी रीबूट' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) में आगे महाट्विस्ट आएगा। शो में दिखाया जाएगा कि अंगद के दोस्त समीर को बचाने के लिए सीसीटीवी फूटेज डिलीट करने की बात कही जाती है। इसमें ट्राफिक पुलिस तक को शामिल कर लिया जाता है। लेकिन ट्राफिक पुलिस की सगी बहन के हाथ सीसीटीवी फुटेज लगती है, जो देख लेती है कि अंगद बेकसूर है और वो सोचती है कि जब इसने गुनाह किया ही नहीं है तो इसे सजा क्यों मिल रही है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article