Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler 7 August, 2025: टीवी के धमाकेदार शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' छोटे पर्दे पर धूम मचानी शुरू कर दी है। शो को रिलीज हुए एक सप्ताह से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। वहीं अभी तक 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में कई ऐसे दिलचस्प मोड़ आ चुके हैं, जिसने फैंस को शो से बखूबी बांधा हुआ है। अभी तक सीरियल में दिखाया गया कि परी का बॉयफ्रेंड उससे मिलने से साफ इंकार कर देता है, जिससे वह अपने मां-बाप के सामने फूट-फूटकर रोती है और उनके हिसाब से चलने का फैसला करती है। दूसरी ओर समीर अंगद को जेल से बाहर तो निकाल लेता है, लेकिन तुलसी को लगता है कि असली दोषी कोई और है।
बीते दिन 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में आए ये ट्विस्ट
स्मृति ईरानी स्टारर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) में बीते दिन दिखाया गया कि वृंदा हेमंत और तुलसी से मिलती है और उनसे अपने किये के लिए माफी मांगती है। दूसरी ओर परी से मिलने के लिए अजय का परिवार आता है। लेकिन बातचीत के बीच ही अजय की मां परी की पढ़ाई पर सवाल उठाती हैं, साथ ही बोलती हैं कि हमारे यहां औरत किचन संभालती है और आदमी बिजनेस। इस बात से मिहीर नाराज हो जाता है और बातें वहीं पर रोकने के लिए कहता है। हालांकि अजय परी का साथ देता है और कहता है कि वो मेरी बिजनेस में मदद कर सकती हैं, क्योंकि परी चार्टर्ड एकाउंटेंट है और मैं केवल 12वीं पास।
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) में आगे दिखाया गया कि अजय की मां परी से उसका कमरा दिखाने के लिए कहती है। परी उन्हें अपने साथ अपने रूम में लेकर जाती है, जिसे देखकर वह काफी खुश हो जाती हैं। लेकिन तुलसी को अजय की मां का बर्ताव जरा भी अच्छा नहीं लगता।
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में आज होगा ये महा-धमाका
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) में आज दिखाया जाएगा कि हेमंत स्केच आर्टिस्ट को बुलाकर वृंदा से आरोपी का स्केच बनवाने के लिए कहता है। दूसरी ओर एक्सीडेंट का असली दोषी अजय की बहन का पति निकलता है, जो खुद शांति निकेतन में कदम रखता है। इसके अलावा दिखाया जाएगा कि गायत्री तुलसी के खिलाफ परी के कान भरेगी, जिससे परी को लगेगा कि उसके लिए असली मुसीबत कोई और नहीं बल्कि उसकी मां तुलसी है।
