टीवी मसाला

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने पहले सप्ताह में ही गाड़ दिये झंडे, 25 साल बाद वापसी कर ले गया हाईएस्ट TRP

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Grabs Highest TRP In First Week: टीवी पर धमाकेदार शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने धमाल मचाना शुरू कर दिया है। शो को पहले सप्ताह में ही खूब प्यार मिला, जिसका परिणाम टीआरपी लिस्ट में भी देखने को मिल रहा है।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Grabs Highest TRP In First Week: टीवी पर धमाकेदार शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय स्टारर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं, साथ ही शो में आए दिन ऐसे मोड़ भी आ रहे हैं जिसने दर्शकों को बखूबी बांधा हुआ है। खास बात तो यह है कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) को मिल रहे दर्शकों के प्यार का असर टीआरपी में भी देखने को मिल रहा है। दरअसल, छोटे पर्दे पर 25 साल बाद वापसी करने के बाद भी 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने इतिहास रच दिया है।

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) को न केवल अब तक की हाईएस्ट रेटिंग हासिल हुई है, बल्कि शो ने नंबर पर भी धाक जमा ली है। गॉसिप टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने बार्क की टीआरपी लिस्ट में 'अनुपमा' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को मात देते हुए नंबर 1 पर धाक जमा ली है। शो को इस सप्ताह 2.3 रेटिंग हासिल हुई है। बता दें कि बीते कुछ दिनों पहले स्टार प्लस ने भी 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' से जुड़ी तस्वीर साझा कर बताया था कि शो को पहले सप्ताह में ही 2.5 रेटिंग हासिल हुई है, जो कि 2020 से लेकर अब तक किसी भी शो को लॉन्च वीक में नहीं मिली है।

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की टीआरपी पर स्मृति ईरानी ने कही थी ये बात

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) की टीआरपी को लेकर पहले ही अटकलें लगने लगी थीं कि ये शो 'अनुपमा' और बाकी सीरियल्स को मात देगा। लेकिन स्मृति ईरानी ने टाइम्स नाउ को दिये इंटरव्यू में बताया कि उन्हें टीआरपी की कोई चिंता नहीं है, क्योंकि शो ने पहले ही स्टैंडर्ड तय कर दिया है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article