Kushal Tandon Cryptic Post: टीवी दुनिया में सितारों के ब्रेकअप की चर्चाएं हमेशा रहती हैं। आए दिन कलाकारों के दिल टूटते तो हैं लेकिन कभी बयां नहीं होने देते। कुछ समय पहले ही टीवी एक्टर कुशाल टंडन ने अपने और शिवांगी जोशी के ब्रेकअप की घोषणा कर डाली थी। हर कोई शॉक था कि आखिर दोनों ने ब्रेकअप क्यूँ किया। रिश्ता टूटने के बाद से ही शिवांगी और कुशाल आए दिन कोई ना कोई एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर जरूर करते हैं। इसी को देखते ही कुशाल ने भी कुछ ऐसा पोस्ट किया जिसका लोग अनुमान लगा रहे हैं क्या शिवांगी ने प्यार में धोखा दिया था?
टीवी एक्टर कुशाल टंडन (Kushal Tandon) ने पोस्ट शेयर किया जिसमें लिखा था कि 'नकलीपन इतना आम हो गया है कि लोग ईमानदारी से भी नाराज हो जाते हैं।' लोग कुशाल के इस पोस्ट को देख शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) संग हुए ब्रेकअप के साथ जोड़ते हुए नजर आए। कई यूजर ने एक्टर से पूछा कि क्या ये पोस्ट एक्ट्रेस के लिए है और हाँ तो क्या उन्होंने प्यार में नकलीपन किया था? पोस्ट देखने के बाद लोगों के मन में दोनों के हुए ब्रेकअप को लेकर तरह तरह के सवाल उठ रहे हैं। शिवांगी कुशाल के ब्रेकअप का क्या कारण था ये सामने नहीं आ पाया है।

Kushal Tandon Cryptic Post
एक्टर से पहले शिवांगी ने भी क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर सेल्फ लव की बातें कही थी। कुशाल टंडन का कहना था कि उनका और शिवांगी का ब्रेकअप बीते 5 महीने पहले ही हो गया था और अब वे सिंगल हैं। बता दें कुशाल शिवांगी के उम्र में 13 साल बड़े थे। दोनों की मुलाकात सीरियल 'बरसातें' के सेट पर हुई थी और दोनों रील से रियल लाइफ कपल बन गए थे।
