टीवी मसाला

'मुझे बिल्कुल पसंद नहीं कि...'- Govinda-Sunita Ahuja के विवाद पर बोले कृष्णा अभिषेक, मामी के लिए कही ये बात

Krushna Abhishek On Govinda And Sunita Ahuja Controversy: कृष्णा अभिषेक ने गोविंदा और सुनीता आहूजा के विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। उनका कहना है कि घर की बात घर में रहनी चाहिए।

Image

Govinda-Sunita Ahuja के विवाद पर कृष्णा अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Krushna Abhishek On Govinda And Sunita Ahuja Controversy: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा की निजी जिंदगी इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। उनके और सुनीता आहूजा के बीच के विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर कोमल रानी स्वर्णकार संग दूसरी शादी करने का आरोप लगाया था। इसके बाद गोविंदा एक बार फिर से कोमल रानी स्वर्णकार संग स्पॉट हुए। इन सभी विवादों के बीच अब कृष्णा अभिषेक ने भी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने पैपराजियों संग बातचीत के दौरान गोविंदा (Govinda) और सुनीता आहूजा के विवाद पर अपना रिएक्शन दिया। उनका कहना है कि घर की बातों को घर में ही रहना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Sunita Ahuja के दूसरी शादी वाले बयान के बाद साथ दिखे Govinda-Komal, वीडियो हुआ वायरल

गोविंदा (Govinda) और सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) के विवाद को लेकर कृष्णा अभिषेक से पैपराजियों ने सवाल किया। इसपर कृष्णा अभिषेक ने कहा, "घर की बात घर में ही रहनी चाहिए। मुझे बिल्कुल भी पसंद नहीं है कि बाकी लोग इतनी बात कर रहे हैं, पता नहीं क्यों?" कृष्णा अभिषेक यहीं नहीं रुके। उन्होंने गोविंदा और मामी सुनीता आहूजा के लिए आगे कहा, "वो मेरे मामा हैं तो मैं अपनी तरफ से ये बात कभी नहीं करुंगा। मुझे अपनी मामी से भी बहुत ज्यादा प्यार है, जाहिर तौर पर मामा से भी। बस भगवान करे सब सुलझ जाए।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Sunita Ahuja संग अनबन के बीच अस्पताल पहुंचे Govinda, फेक न्यूज फैलाने वालों के खिलाफ जारी किया लीगल नोटिस

    सुनीता आहूजा ने तलाक का केस लिया वापस

    बता दें कि सुनीता आहूजा ने चंद दिनों पहले ही बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ बांद्रा फैमिली कोर्ट पहुंचकर गोविंदा के खिलाफ तलाक का केस वापस लिया। उन्होंने राखी सावंत संग बातचीत के दौरान बताया कि गोविंदा, कोमल रानी स्वर्णकार के साथ दूसरी शादी करने वाले थे। इसलिए ही उन्होंने तलाक का केस वापस लिया। लेकिन दूसरी तरफ गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा का कहना है कि ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला था और न ही होगा।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article