टीवी मसाला

Khatron Ke Khiladi 15 जीतने के बाद Avinash Mishra ने ईशा सिंह संग कंफर्म किया रिश्ता, सबके सामने बोले I LOVE YOU

Avinash Mishra Confirm Relation With Eisha Singh: रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 के विनर अविनाश मिश्रा ने ईशा सिंह संग अपना रिश्ता कंफर्म कर दिया है। अविनाश ने सबके सामने ईशा के लिए प्यार जाहिर किया।

Image

avinash mishra-eisha singh (photo credit- instagram)

Avinash Mishra Confirm Relation With Eisha Singh: रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 को अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) ने जीत लिया है। शो की ट्रॉफी के साथ रविवार रात को अविनाश मिश्रा बाहर आए, तो सबसे ज्यादा खुशी ईशा सिंह के चेहरे पर दिखीं। ईशा और अविनाश का रिश्ता लगातार सुर्खियों में रहा है। दोनों बिग बॉस 18 में साथ दिखे थे, लेकिन दोनों ने अपना रिश्ता कभी कंफर्म नहीं किया था। खतरों के खिलाड़ी 15 की ट्रॉफी जीतने के बाद अविनाश मिश्रा ने ईशा सिंह (Eisha Singh) संग अपना रिश्ता कंफर्म कर दिया है और एक्टर ने अपनी लेडीलव को दुनिया को सामने आई लव यू कहा है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: उदिति ने माही विज को दिया भद्दा टैग, गुल्लू की हरकतों से रो पड़ीं अरिश्फा

    अविनाश मिश्रा ने ईशा सिंह संग कंफर्म किया रिश्ता

    बीती रात अविनाश मिश्रा ने अपनी जीत की खुशी में एक शानदार पार्टी का आयोजन किया, जिसमें अविनाश और ईशा के दोस्तों के अलावा खतरों के खिलाड़ी 15 के तमाम कंटेस्टेंट्स नजर आए। इस पार्टी में अविनाश ने ईशा के साथ धांसू एंट्री ली और दोनों ने जमकर पैपराजी को पोज दिए। इसके बाद पार्टी में भी ईशा अविनाश आसपास ही रहे और फिर वो पल आया, जब अविनाश ने सबके सामने ईशा संग अपना रिश्ता कंफर्म किया। पार्टी का एक इनसाइड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अविनाश डीजे के स्टेज पर चढ़े हुए हैं और वहां पर नीचे ईशा भी दिखाई दे रही हैं। अविनाश बोलते हैं, 'ओके... थैंक्यू आप सभी के सपोर्ट के लिए।' ये सब कुछ अविनाश ईशा को देखकर बोलते हैं। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'Anupamaa' में एंट्री पर Romiit Raaj ने तोड़ी चुप्पी, Rupali Ganguly संग काम करने पर कही ये बात

      दुनिया के सामने ईशा सिंह को अविनाश मिश्रा ने कहा आई लव यू

      वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि अविनाश बोलते बोलते रुक जाते हैं तब ईशा चिल्लाती हैं, 'आगे बोल।' इसके बाद अविनाश बोलते हैं, 'मैं ग्रेटफुल और ब्लैस्ड हूं कि ईशा मेरी जिंदगी में है।' ये सुनकर ईशा खुश होती हैं, लेकिन वह मस्ती में ये भी बोल देती हैं, 'बस इतना ही... और बोल।' तब अविनाश सबके सामने बोलते हैं, 'आई लव यू बेबी।' इस पर ईशा हंसते हुए बोलती हैं, 'आई लव यू टू।' हालांकि, वीडियो के आखिर में अविनाश ये भी बोल देते हैं, 'यार इसे डाल मत देना।' अब सोशल मीडिया पर अविनाश और ईशा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस कपल के लिए काफी खुश हैं।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article