टीवी मसाला

KBC 17 : अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर आई ऑपरेशन सिंदूर की जाबाज़ अफसर, तीखे सवालों का देंगी जवाब

KBC 17 Latest Episode: कौन बनेगा करोड़पति का 15 अगस्त का एपिसोड बहुत खास होने वाला है। क्योंकि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बिग बी के सामने देश की तीन जबाज़ महिलाएं बैठने वाली हैं। इस शो का लेटेस्ट एपिसोड सामने आया है। जो बेहद पसंद किया जा रहा है ।

Image

Image Source: Sony TV Instagram

KBC 17 Latest Episode: बिग बी अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan) कौन बनेगा करोड़पति का सीजन 17 ( KBC 17) लेकर आ गए हैं। 11 अगस्त से ये सीजन शुरू हो गया है और स्ट्रीम कर रहा है। 15 अगस्त को शो का महाएपिसोड आने वाला है जिसमें देश की महान महिलाएं हिस्सा बनेगी। इस एपिसोड का प्रोमो रिलीज होने के बाद फैंस एपिसोड देखने के इंतजार में बैठे हैं। क्योंकि इस बार आ रही हैं थल सेना, वायु सेना और जल सेना की कमांडर अफसर जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में अहम योगदान दिया था। अब वह हॉट सीट पर बैठकर अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब देने वाली हैं।

केबीसी 17 के मंच पर इस बार देश की असली नायिकाएं नज़र आने वाली हैं, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया।

15 अगस्त के इंडिपेंडेंस डे स्पेशल एपिसोड में, अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठेंगी – कर्नल सोफिया कुरैशी( Co Sofia Qureshi), विंग कमांडर व्योमिका सिंह( Wing Commander Vyomika Singh) और कमांडर प्रेरणा देवस्थली( Commander Prerna Deosthali) । इन तीनों वीरांगनाओं ने अपने साहस और देशभक्ति की कहानियां सुनाईं और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसे महत्वपूर्ण सैन्य मिशन के बारे में भी बताया, जिससे देशवासियों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। इस एपिसोड का प्रोमो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है।

प्रोमो में देखा जा सकता है कैसे ऑफिसर ओपेरेशन सिंदूर की कहानी बता रही हैं। ये मजेदार एपिसोड 15 अगस्त को स्ट्रीम होगा। इस शो को पूरे 25 साल हो गए हैं और इसे लगातार अमिताभ बच्चन होस्ट कर रहे हैं। पहले खबर आ रही थी कि 17 वें सीजन को बिग बी होस्ट नहीं करेंगे। हालांकि अब वही शो के होस्ट बनकर लौटे हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article