टीवी मसाला

KBC 14: 7.5 करोड़ के सवाल पर चूके शाश्वत गोयल, रकम गंवाकर खाली सीट पकड़ फूट-फूटकर रोए

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 12, 2022, 12:03 PM IST

शाश्वत गोयल जब 1 करोड़ के सवाल का सही जवाब देकर करोड़पति बने तो हर किसी के मन में यही सवाल था कि क्या वो 7.5 करोड़ रुपये के सवाल का सही जवाब दे पाएंगे।

Image

KBC 14: 7.5 करोड़ के सवाल पर चूके शाश्वत गोयल, रकम गंवाकर खाली सीट पकड़ फूट-फूटकर रोए

कौन बनेगा करोड़पति 14 (KBC-14) टीआरपी में धमाल मचा रहा है। हाल ही में सोनी टीवी चैनल के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लेटेस्ट प्रोमो जारी किया गया था जिसमें शो के दूसरे करोड़पति की बात हो रही थी। लग रहा था कि शो को दूसरा विनर मिलने वाला है। आपने देखा कि केबीसी कंटेस्टेंट शाश्वत गोयल 1 करोड़ की धनराशि जीतकर 7.5 करोड़ के सवाल पर पहुंच गए। ताजा एपिसोड में उनका 7.5 करोड़ के सवाल से सामना हुआ।

प्रोमो में दिखाया कि शो के होस्ट अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) उनसे 7.5 करोड़ रुपये के लिए आखिरी सवाल पूछ रहे हैं। शाश्वत गोयल जब 1 करोड़ के सवाल का सही जवाब देकर करोड़पति बने तो हर किसी के मन में यही सवाल था कि क्या वो 7.5 करोड़ रुपये के सवाल का सही जवाब दे पाएंगे।

उन्होंने 7.5 करोड़ के सवाल का जवाब दिया, लेकिन अफसोस उनका जवाब गलत निकला। इसके बाद नियम के तहत वह करोड़पति नहीं बन पाए और केवल 75 लाख लेकर घर गए। इस मुकाम पर पहुंचकर जीन नहीं पाने पर शाश्वत गोयल इमोशनल हो गए। वह ऑडियंस में जाकर खाली सीट पकड़कर फूट-फूटकर रोए। यह देखकर शो में मौजूद सभी लोग भावुक हो गए।

केबीसी में आए थे अकेले

शाश्वत गोयल केबीसी में अकेले आए थे और अपने साथ किसी को नहीं लाए थे। उनके कंपैनियन की सीट खाली रखी गई थी। उन्होंने बताया कि उनकी मां चाहती थीं कि जब बेटा केबीसी में जाएगा तो वे साथ जाएंगी लेकिन कोरोना की दूसरी लहर में उनका देहांत हो गया। मां के निधन से शाश्वत टूट गए थे। गेम खेलने के बाद शाश्वत मां को याद करते हुए कंपैनियन की खाली सीट पर पहुंचे और खूब रोए।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article