कौन बनेगा करोड़पति का 14वां सीजन चल रहा है और अब तक के सभी सीजन की तरह इस सीजन को भी काफी पसंद किया जा रहा है। शो में अब तक कई कंटेस्टेंट्स अपनी किसमत आजमा चुके हैं और ज्ञान के दम पर लाखों रुपये जीतकर जा चुके हैं। अब शो में हॉट सीट पर पहुंचीं सोनाली।
सोनाली शो से 3 लाख 20 हजार रुपये जीतकर गईं। सोनाली शो में 12 लाख 50 हजार रुपये जीत गई थीं लेकिन उन्होंने 25 लाख रुपये के सवाल का गलत जवाब दे दिया, जिसके चलते वो जीती हुई धनराशि हाल गईं। जानें क्या था वो 25 लाख रुपये के सवाल का जवाब नहीं दे सकीं सोनाली। क्या आप जानते हैं इस सवाल का जवाब?
भारत में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में से कौन सा सांस्कृतिक और प्राकृतिक महत्व दोनों की 'मिश्रित' स्थिति रखता है?
A. खांग्चेनदजोंगा नेशनल पार्क
B. खजुराहो स्मारक समूह
C. भीमबेटका रॉक शेल्टर्स
D. एलीफेंटा गुफाएं
सोनाली इस सवाल का सही जवाब नहीं जानती थीं। उनके पास एक लाइफ लाइन वीडियो कॉल ए फ्रेंड बची हुई थी लेकिन उन्होंने लाइफलाइन का इस्तेमाल नहीं किया और रिस्क लेते हुए ऑप्शन C. भीमबेटका रॉक शेल्टर्स को चुना और लॉक करवाया। सोनाली का ये उत्तर गलत हो गया। इस सवाल का सही जवाब है A. खांग्चेनदजोंगा नेशनल पार्क। बिग बी ने उन्हें कहा कि उन्हें लाइफलाइन का इस्तेमाल करना चाहिए था। सोनाली जीती हुई धनराशि हार गईं और शो से केवल 3 लाख 20 हजार रुपये ही घर लेकर गईं।
इससे पहे उनसे 12 लाख 50 हजार रुपये के लिए जो सवाल पूछा गया था वो था:-
इनमें से किस बुकर पुरस्कार विजेता की मां भी बुकर पुरस्कार के लिए शॉर्टलिस्ट हुई हैं?
A. अरुंधति रॉय
B. अरविंद अडिगा
C. किरण देसाई
D. सलमान रुश्दी

sonali sinha
इस सवाल सही जवाब है C. किरण देसाई, जिसके चलते सोनाली ने 12 लाख 50 हजार रुपये जीते थे।
