टीवी मसाला

Katha Ankahee की गिरती TRP देख मेकर्स लगाने वाले हैं ताला? अदनान खान ने बताया पूरा सच

Adnan Khan Break Silence On Katha Ankahee Going Off Air: टीवी के चर्चित शो 'कथा अनकही' को लेकर खबर आई थी कि शो पर जल्द ही ताला लगने वाला है। इस मामले पर अब खुद लीड एक्टर अदनान खान ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

'कथा अनकही' के बंद होने की खबर पर अदनान खान ने तोड़ी चुप्पी

Adnan Khan Break Silence On Katha Ankahee Going Off Air: सोनी टीवी का धमाकेदार शो 'कथा अनकही' इन दिनों खूब सुर्खियों में बना हुआ है। शो ने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'कथा अनकही' (Katha Ankahee) में अदिति शर्मा और अदनान खान की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई। वहीं इसकी कहानी ने भी सबका दिल जीता। लेकिन बीते दिन अदिति शर्मा और अदनान खान स्टारर 'कथा अनकही' को लेकर खबर आई थी कि यह जल्द ही बंद होने वाला है।

'कथा अनकही' (Katha Ankahee) के बंद होने की खबरों पर अब खुद शो के लीड एक्टर अदनान खान (Adnan Khan) यानी वियान ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इस सिलसिले में बात करते हुए कहा, "मुझे नहीं पता कि ये सब खबरें कहां से आ रही हैं। ऐसी अफवाहें बीते एक साल से चल रही हैं। मैं खुद भी इन खबरों को सुन रहा हूं। ईमानदारी से बताऊं तो मुझे इस बारे में कुछ भी नहीं पता है। हमें अभी तक शो के बंद होने के बारे में नहीं बताया गया है। अभी तो शो ने लीप लिया है, इतनी जल्दी ये सब कैसे हो सकता है।"

बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि अदिति शर्मा (Aditi Sharma) और अदनान खान के 'कथा अनकही' (Katha Ankahee) पर चैनल ताला लगाने वाला है। इसकी जगह अब सोनी टीवी का नया शो 'दबंगी' शुरू होगा। हालांकि इस मामले पर अभी तक मेकर्स की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

'कथा अनकही' (Katha Ankahee) में चल रहे ट्विस्ट की बात करें तो कथा जल्द ही खुद को वियान से अलग कर लेगी। वहीं लीप के बाद फिर से कथा और वियान में दूरी बढ़ जाएगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article